यह ख़बर 04 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जून में बजाज की मोटरसाइकिलों की बिक्री 14% बढ़ी

खास बातें

  • देश की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने जून में अपनी मोटरसाइकिलों की बिक्री में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।
New Delhi:

देश की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने जून में अपनी मोटरसाइकिलों की बिक्री में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 3,22,827 मोटरसाइकिलें बेचीं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीते साल की इसी अवधि में उसने 2,82,808 मोटरसाइकिलें बेची थीं। बजाज ऑटो ने जून में अब तक का सर्वाधिक 1,42,124 वाहनों का निर्यात किया, जो बीते साल के जून के 1,14,024 इकाइयों के मुकाबले 24.64 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने समीक्षाधीन माह में तिपहिया वाहनों की भी रिकॉर्ड बिक्री की। इस दौरान कंपनी ने 43,803 वाहनों की बिक्री की, जबकि बीते साल की इसी अवधि में उसने 32,614 इकाइयों की बिक्री की थी। इस तरह से कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री 34.39 प्रतिशत बढ़ी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com