यह ख़बर 18 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यूनान को दूसरा राहत पैकेज देंगे जर्मनी, फ्रांस

खास बातें

  • जर्मनी तथा फ्रांस ने गंभीर ऋण संकट से जूझ रहे यूनान को अरबों यूरो का दूसरा राहत पैकेज देने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
बर्लिन:

जर्मनी तथा फ्रांस ने ऋण संकट से जूझ रहे यूनान को अरबों यूरो का दूसरा राहत पैकेज देने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। दोनों देशों ने प्रस्तावित राहत पैकेज में निजी ऋणदाताओं को शामिल करने के मतभेद सुलझा लिए हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल तथा फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने एक बैठक के बाद कहा कि वे नए वित्तीय राहत पैकेज में निजी ऋणदाताओं को स्वैच्छिक आधार पर शामिल करने पर सहमत हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यूरोप के इन दो बड़े देशों में इस मुद्दे पर मतभेद थे। मर्केल ने कहा कि प्रस्तावित राहत पैकेज की नियम-शर्तों पर काम किया जा रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com