यह ख़बर 22 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने जून में पहली तिमाही में 942.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि से 27% अधिक है।
Mumbai:

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने जून में समाप्त चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 942.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि से 27 प्रतिशत अधिक है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 741.88 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 6,049.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में 4,326.3 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 13.8 प्रतिशत बढ़कर 1,724.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पूर्व वित्तवर्ष की समान अवधि में 1,513.77 करोड़ रुपये थी। हालांकि इस अवधि में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 3.28 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 3.71 प्रतिशत था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com