खास बातें
- देश से सेवाओं का निर्यात अप्रैल महीने में 11.46 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 6.88 अरब डॉलर मूल्य का आंका गया।
नई दिल्ली: देश से सेवाओं का निर्यात अप्रैल महीने में 11.46 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 6.88 अरब डॉलर मूल्य का आंका गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने पहली बार मासिक आंकड़े उपलब्ध कराते हुए यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक अब सेवाओं में व्यापार पर आंकड़े मासिक आधार पर लगभग 45 दिन के अंतर से जारी करेगा। इसमें कहा गया है कि भुगतान संतुलन आंकड़ों के त्रैमासिक संग्रहण के समय इन अनंतिम आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी।