खास बातें
- अपोलो टायर्स ने कहा है कि वह अपने वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उसने अपने उत्पादों के साथ श्रीलंको में प्रवेश किया है।
नई दिल्ली: अपोलो टायर्स ने कहा है कि वह अपने वैश्विक उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उसने अपने उत्पादों के साथ श्रीलंको में प्रवेश किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2 अरब डॉलर की अपोलो टायर्स कंपनी ने आईडियल मोटर्स से गठजोड़ के जरिये श्रीलंका के बाजार में प्रवेश किया है। आईडियल मोटर्स, आईडियल ग्रुप की आटोमोबाइल वितरण एवं विपणन इकाई है। इसमें कहा गया है कि आईडियल ने अपोलो टायरों के वितरण और खुदरा बिक्री के लिए एक नई इकाई आइडियल व्हील्स एंड टायर्स को गठित किया है।