यह ख़बर 27 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बांग्लादेश में 250 बिस्तरों का अस्पताल बनाएगी अपोलो

खास बातें

  • अपोलो हॉस्पिटल्स समूह बांग्लादेश के चटगांव में 125 करोड़ रुपये के निवेश से 250 बिस्तरों का अस्पताल शुरू करेगा।
हैदराबाद:

अपोलो हॉस्पिटल्स समूह बांग्लादेश के चटगांव में 125 करोड़ रुपये के निवेश से 250 बिस्तरों का अस्पताल शुरू करेगा। अपोलो हॉस्पिटल समूह के चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी ने कहा, हम शुरुआती चरण में 125 करोड़ रुपये के निवेश से 250 बिस्तरों का अस्पताल बनाएंगे। मुझे लगता है कि इसके लिए हमें अच्छी जमीन की जरूरत होगी। एक बार जमीन मिलने के बाद 18 माह में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। समूह पहले से ही बांग्लादेश में 450 बिस्तरों का सुपर स्पेशियेल्टी अस्पताल चला रहा है। उन्होंने कहा कि अगली तिमाहियों में कंपनी का प्रदर्शन पहली तिमाही से बेहतर रहेगा। अपोलो हॉस्पिटल्स को 30 जून को समाप्त तिमाही में 54.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो इससे पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि से 30 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी की आमदनी 22.4 प्रतिशत के इजाफे के साथ 723.4 करोड़ रुपये रही।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com