खास बातें
- आंध्र प्रदेश ने इजरायल के साथ आईटी क्षेत्र में सहयोग का करार किया है। यह भारत की किसी राज्य सरकार द्वारा इजरायल के साथ इस क्षेत्र में पहला करार है।
येरुशलम: आंध्र प्रदेश ने इजरायल के साथ आईटी क्षेत्र में सहयोग का करार किया है। यह भारत की किसी राज्य सरकार द्वारा इजरायल के साथ इस क्षेत्र में पहला करार है। इस करार के तहत नए विचारों के जरिये लघु और मझोल उपक्रमों को मदद दी जाएगी। इसमें शुरुआत से लेकर विपणन तक वित्तीय अनुदान उपलब्ध करायी जाएगी। आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पोन्नाला लक्ष्महिया ने कहा, यह गठजोड़ आंध्र प्रदेश के पास मौजूद बड़े तकनीकी प्रतिभा पूल के मद्देनजर उठाया गया है। हमें पूरा भरोसा है कि राज्य सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही प्रोत्साहन गतिवधियों को इस गठजोड़ से और रफ्तार मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इजरायल ने दुनिया के 20 से ज्यादा देशों के साथ नवप्रवर्तन विचार क्षेत्र में गठजोड़ किया है। आंध्र प्रदेश के साथ करार भी इसी पहल के तहत किया गया है।