खास बातें
- अपोलो हॉस्पिटल्स ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक विशाल हेल्थ पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है।
New Delhi: हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक विशाल हेल्थ पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह परियोजना 86 एकड़ भूमि पर फैली होगी और इसे तीन साल में पूरा किया जाएगा। हेल्थ पार्क में एक 200 बेड वाला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और एक नर्सिंग कॉलेज होगा। हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता से इस संबंध में टिप्पणी नहीं ली जा सकी। सूत्रों ने कहा कि अगले तीन से छह महीने में कंपनी द्वारा पार्क की स्थापना के लिए स्थान का आरंभिक अध्ययन शुरू कराए जाने की संभावना है।