यह ख़बर 20 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

चार ड्रीमलाइनरों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर का ब्रिज ऋण लेगी एयर इंडिया

मुंबई:

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया को मई से नवंबर के दौरान पांच और ड्रीमलाइनरों की डिलीवरी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में विमानन कंपनी ने इनमें से चार विमानों की खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर का ब्रिज ऋण लेने का फैसला किया है। इन विमानों का इस्तेमाल कंपनी मॉस्को, रोम व मिलान जैसे नए गंतव्यों को उड़ानें शुरू करने के लिए करेगी।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी के बेड़े में पहले ही 13 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर शामिल किए जा चुके हैं। कंपनी को मई में दो और ऐसे विमानों की डिलिवरी मिलने की उम्मीद है। एयरइंडिया ने कुल 27 विमानों का आर्डर दिया है जिनमें तीन अन्य विमानों की डिलिवरी अमेरिकी कंपनी द्वारा जून, अगस्त व नवंबर में की जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इन अतिरिक्त विमानों से एयर इंडिया को मॉस्को, रोम व मिलान जैसे नए शहरों में परिचालन के लिए मदद मिलेगी। फिलहाल एयर इंडिया इन उड़ानों के लिए कुछ मंजूरियों का इंतजार कर रही है।