खास बातें
- एयर इंडिया प्रबंधन ने पीएमओ को भेजी चिट्ठी में कहा है कि वीवीआईपी फ्लाइट्स पर खर्च 1220 करोड़ की रकम का जल्द भुगतान किया जाए।
New Delhi: तंगहाली से जूझ रही एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। एयर इंडिया प्रबंधन ने पीएमओ को भेजी चिट्ठी में साफ कहा है कि एयर इंडिया को वीवीआईपी फ्लाइट्स पर खर्च 1220 करोड़ रुपये की रकम का जल्द भुगतान किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एयर इंडिया को मजबूरी में उड़ानों पर ब्रेक लगाना होगा। एयर इंडिया वीवीआईपी फ्लाइट्स के लिए 5 बोइंग विमानों का इस्तेमाल करता है। प्रबंधन का कहना है कि उसके पास अपने कमर्चारियों को जून महीने की तनख्वाह देने के भी पैसे नहीं है। खराब वित्तीय हालत में बैंक भी एयर इंडिया को लोन देने को राजी नहीं है। इस साल एयर इंडिया को लगभग 7 हजार करोड़ का घाटा होने की आशंका जताई गई है।