खास बातें
- सरकारी तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को फिर से ईंधन देना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया ने इन कंपनियो को 268 करोड़ की बकाया राशी पूरी तरह से लौटाने का वादा किया है।
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने एयर इंडिया को फिर से ईंधन देना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया ने इन कंपनियो को 268 करोड़ की बकाया राशी पूरी तरह से लौटाने का वादा किया है।
तेल की तीनों सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने एक साथ एयर इंडिया को ईंधन देना बंद किया था। दरअसल, ये तेल कंपनियां एयर इंडिया को तेल सप्लाई के बाद उसके भुगतान के लिए 90 दिन का वक्त देती हैं लेकिन एयर इंडिया ने तब सिर्फ 180 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और 40 करोड़ इसके अगले दिन देने को कहा था बाकी बचे 40 करोड़ उसके बाद जल्द ही देने को कहा था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया इसलिए तेल कंपनियों ने तेल की सप्लाई रोक दी है।