यह ख़बर 28 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयर इंडिया के कर्मचारियों को मिला मई महीने का वेतन

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की उड्डयन कम्पनी एयर इंडिया ने मंगलवार को अपने 40,000 कर्मचारियों को मई महीने के वेतन का भुगतान कर दिया।
New Delhi:

सार्वजनिक क्षेत्र की उड्डयन कम्पनी एयर इंडिया ने मंगलवार को अपने 40,000 कर्मचारियों को मई महीने के वेतन का भुगतान कर दिया। एक अधिकारी ने बताया, "हमने अपने सभी कर्मचारियों को मई महीने का वेतन दे दिया है। इसमें पिछली बकाया राशि भी शामिल है। हम अपने कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने मुश्किल दौर में संयम के साथ हमारा साथ दिया।" मई माह का वेतन नहीं मिलने के कारण यूनियन नेताओं ने हड़ताल की धमकी दी थी। इसी के कारण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने का फैसला जल्दी से जल्दी किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com