यह ख़बर 19 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिजी रूट्स पर हवाई किरायों में 10 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी

खास बातें

  • माना जा रहा है कि किराया बढ़ाने की एक वजह आर्थिक तंगी से जूझ रहे किंगफिशर एयरलाइन्स से पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाना है।
नई दिल्ली:

हवाई जहाज में सफर करने के लिए अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कई एयरलाइन कंपनियों ने बिजी रूट्स पर 10 से 25 प्रतिशत तक यात्री किराये में बढ़ोतरी की है। जिन रूटों में बढ़ोतरी की गई है उनमें दिल्ली−मुंबई, दिल्ली−बेंगलुरु और दिल्ली−कोलकाता शामिल हैं।

माना जा रहा है कि किराया बढ़ाने की एक वजह आर्थिक तंगी से जूझ रहे किंगफिशर एयरलाइन्स से पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाना है हालांकि अधिकारियों का कहना है कि किराए में जो बढ़ोतरी की गई है वह पहले से प्रस्तावित किराये से ज्यादा नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com