खास बातें
- केन्द्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को सात फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2012 से मिलेगा।
नई दिल्ली: केन्द्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को सात फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2012 से मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए बेसिक के मुताबिक बढ़कर 65 फीसदी हो जाएगा। इससे पहले यह 58 फीसदी था।
डीए में बदलाव छह महीने बाद होता है।
महंगाई दर में बढ़ोतरी होने पर उसके आधार पर कर्मचारियों के डीए में अतिरिक्त बढ़ोतरी हो जाती है। दिसंबर 2010 में महंगाई दर 6.49 फीसदी थी जो कि अभी 9 फीसदी से ऊपर चल रही है।