खास बातें
- मंदी के दौर के पांच साल बीत जाने के बावजूद इस साल दुनियाभर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
जिनेवा: मंदी के दौर के पांच साल बीत जाने के बावजूद इस साल दुनियाभर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीते साल बेरोजगारों की संख्या में 40 लाख की बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी का सबसे ज्यादा शिकार महिला और युवा वर्ग (15-24 वर्ष) बना है।