7 years ago
पीएम मोदी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह कुछ जगहों पर रैली को भी संबोधित कर सकते हैं. वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ओड़िशा में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह कटक और ढेंकनाल में रैली करेंगे. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में अपने चुनाव अभियान के दूसरे दिन वायनाड में रैली को संबोधित करेंगे. चुनाव के इस मौसम में बसा प्रमुख मायावती भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. इसी क्रम में वह गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगी. उधर, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है.