विज्ञापन

इंदिरा गांधी की मौजूदगी में क्रिकेट मैच के दौरान खो गई थी जीनत अमान की रोलेक्स घड़ी, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

जीनत अमान ने इस कहानी को विस्तार से बताते हुए कहा कि उनकी एक अमीर दोस्त ने उन्हें एक शानदार रोलेक्स घड़ी तोहफे में दी थी, जो बाद में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई.

इंदिरा गांधी की मौजूदगी में क्रिकेट मैच के दौरान खो गई थी जीनत अमान की रोलेक्स घड़ी, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
क्रिकेट मैच के दौरान खो गई थी जीनत अमान की रोलेक्स घड़ी
नई दिल्ली:

जीनत अमान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने युवा दिनों का एक किस्सा साझा किया. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के साथ एक चैरिटी क्रिकेट मैच देखते समय उनकी कीमती घड़ी खो गई थी. अपनी हालिया पोस्ट में अभिनेत्री ने उस घटना के बारे में बताया, जिसमें उनकी महंगी घड़ी खो गई थी. जीनत ने इस कहानी को विस्तार से बताते हुए कहा कि उनकी एक अमीर दोस्त ने उन्हें एक शानदार रोलेक्स घड़ी तोहफे में दी थी, जो बाद में एक कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

दोस्त ने जीनत को महंगी घड़ी गिफ्ट

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “यह सच है कि मेरे कैप्शन मुझे भी काफी लंबे और घुमावदार लगते हैं. इस पर मैं बस इतना ही कह सकती हूं- मेरा पेज, मेरे नियम! कृपया मुझे बताएं कि क्या इस फॉर्मेट से पढ़ना आसान हो जाता है. स्वाइप करते जाइए!” फिर उन्होंने आगे कहा, “मेरी दोस्त अमीना बहुत अमीर महिला थी. उनके पति, जो अरब मूल के अरबपति थे, अपनी पत्नी की हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी करते थे. दुनिया के अलग-अलग शहरों में उनके आलीशान महल थे और हर महल में बहुत महंगा फर्नीचर, कलाकृतियां और अनोखी चीजें रखी होती थीं. जब भी हम उनके किसी भी घर में उनसे मिलने जाते थे, तो मेरे बेटों को सख्त हिदायत दी जाती थी कि वे किसी भी चीज़ को हाथ न लगाएं, ताकि कोई कीमती और अनमोल वस्तु टूट न जाए.”

यह भी पढ़ें-  Shah Rukh Khan Mannat: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, टेरेस से लेकर बेडरूम तक सब है लग्जरी, 300 करोड़ है कीमत

एक्ट्रेस ने विस्तार से बताया, “अमीना बहुत दयालु और ध्यान रखने वाली दोस्त थी. उसने घड़ियों के प्रति मेरे शौक को समझ लिया और मुझे एक रोलेक्स घड़ी तोहफे में दी, जिसकी कीमत मेरी अब तक की किसी भी चीज से कहीं ज्यादा थी. वह रोलेक्स मेरी सबसे कीमती चीज बन गई और शायद ही कोई दिन ऐसा गया हो जब वह मेरी कलाई पर न रही हो.”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन किस्मत भी बड़े अजीब खेल खेलती है. इस घड़ी के मिलने के कुछ ही साल बाद, नई दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री राहत कोष' के लिए सांसदों और अभिनेताओं के बीच एक चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. यह एक बहुत ही चर्चित कार्यक्रम था, जिसमें खुद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी शामिल हुई थीं. हम बंबई के कई अभिनेता या तो खेलने के लिए या फिर मैच देखने के लिए राजधानी पहुंचे.”

गायब हो गया था जीनत का बैग 

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद भी खेलने के मूड में थी और मैंने मैच खेलने का फैसला कर लिया था. हमें सलाह दी गई थी कि हम अपने सारे गहने और एक्सेसरीज़ उतार दें और ज़ाहिर है, हम अपने हैंडबैग मैदान पर नहीं ले जा सकते थे. खुशकिस्मती से, मुज़फ़्फ़र अली ने बड़े ही अच्छे अंदाज़ में मैच के दौरान हमारे बैग्स पर नज़र रखने की पेशकश की. हमेशा की तरह सावधानी बरतते हुए, मैंने अपनी कीमती रोलेक्स घड़ी अपने बैग में रख दी, उसे बाकी बैग्स के ढेर में मिला दिया और आराम से चली गई. और फिर, जब हम हंसते-हंसते और पसीने से लथपथ वापस लौटे, तो मेरा बैग कहीं नहीं मिला! वह अकेला ऐसा बैग था जो गायब था.”

यह भी पढ़ें- सलमान खान की एक्ट्रेस भांजी की 7 तस्वीरें, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड, खूबसूरती में आलिया-कियारा से नहीं कम

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “हां, उस दिन मेरा हैंडबैग और उसमें रखी हर चीज़ चोरी हो गई थी, जो फिर कभी नहीं मिली. मैं बहुत परेशान थी, लेकिन उस मौके को देखते हुए मुझे हिम्मत दिखानी पड़ी. उस घटना के बाद मैंने काफी लंबे समय तक महंगी घड़ियां पहनना छोड़ दिया था, जब तक कि हाल ही में मेरे बेटों ने एक खास मौके पर मुझे एक खूबसूरत कार्टियर घड़ी तोहफे में नहीं दी.”

एक्ट्रेस ने कहा, “शुरुआत की तस्वीर देखकर मुझे इस कहानी की याद आ गई और आप स्वाइप करके ठीक उसी दिन की एक तस्वीर देख सकते हैं. क्या कभी आपकी कोई कीमती चीज़ चोरी हुई है? अपनी कहानी कमेंट्स में शेयर करें. पी.एस. अमीना उसका असली नाम नहीं है!”अब 74 साल की हो चुकीं अभिनेत्री ज़ीनत अमान का जन्म 19 नवंबर, 1951 को हुआ था और वह आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी फ़िल्में जैसे ‘हरे रामा हरे कृष्णा', ‘यादों की बारात', ‘डॉन', ‘सत्यम शिवम सुंदरम' और ‘क़ुर्बानी' सुपरहिट रहीं हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Indo Asian Service News
Indo Asian Service News
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeenat Aman, Zeenat Aman News, Zeenat Aman Instagram Age, Zeenat Aman Instagram Hit Movies, Zeenat Aman Instagram Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com