विज्ञापन

SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, टेरेस से लेकर बेडरूम तक सब है लग्जरी, 300 करोड़ है कीमत

SRK Bungalow: शाहरुख खान का घर मन्नत भी किसी महल से कम नहीं है. शाहरुख इस बंगले को अपना लकी घर मानते हैं. इतनी प्रॉपर्टीज होने के बाद भी शाहरुख अपने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ सालों से अपने बंगले मन्नत में ही रहते हैं. इस बंगले की कीमत लगभग 300 करोड़ है.

SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, टेरेस से लेकर बेडरूम तक सब है लग्जरी, 300 करोड़ है कीमत
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत
नई दिल्ली:

SRK Bungalow: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान और बादशाह कहे जाते हैं. कहा जाता है कि आज के दौर में बॉलीवुड में उनसे बड़ा स्टार कोई और नहीं है. कई दशकों से बॉलीवुड में राज कर रहे शाहरुख आज भी बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं. वह बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. उनकी ने  ₹12,490 करोड़ के आस-पास हैं. शाहरुख खान का घर मन्नत भी किसी महल से कम नहीं है. शाहरुख इस बंगले को अपना लकी घर मानते हैं. इतनी प्रॉपर्टीज होने के बाद भी शाहरुख अपने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ सालों से अपने बंगले मन्नत में ही रहते हैं. इस बंगले की कीमत लगभग 300 करोड़ है. आइए जानते हैं कि शाहरुख का बंगला अंदर से कैसे दिखता है और यहां क्या-क्या है.

Latest and Breaking News on NDTV

रॉयल लुक वाला शाहरुख का ड्रीम होम

समुंदर किनारे बसा शाहरुख खान का ड्रीम होम यानी उनका बंगला मन्नत, एक शानदार छह-मंजिला हवेली है. अंदर और बाहर से 'मन्नत' का लुक एकदम रॉयल है. इसमें मॉडर्न और पुराने जमाने के डिजाइन का मेल है. बैंडस्टैंड पर इसकी बेहतरीन पोजीशन, अंदर का खूबसूरत डिजाइन, बेहतरीन आर्किटेक्चर और स्ट्रक्चर इसे एकदम रॉयल लुक देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन

मन्नत में क्या-क्या है?

शाहरुख खान का ये आलीशान बंगला 27,000 वर्ग फुट से अधिक जगह में फैला हुआ है. 6 मंजिल में से पांच मंजिलों पर पांच बेडरूम है. इसके अलावा इसमें एक एडवांस फिटनेस सेंटर, एक शानदार पूल, एक आलीशान लाइब्रेरी भी है. साथ ही यहां शाहरुख का ऑफिस भी बना हुआ है. एक सुंदर सी लॉबी भी है और एक प्राइवेट मूवी थिएटर भी यहां मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरी खान ने किया डिजाइन

घर का हर कमरा बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है. पूरे घर का इंटीरियर खुद गौरी खान ने किया है. शाहरुख के घर से सभी 5 बेडरूम्स बेहद लग्जीरियस हैं. इसमें शानदार झूमर, महंगे कार्पेट, ब्लाइंड्स, मार्बल के फर्श और बड़ा सा बेड है.

'मन्नत' के लिविंग रूम में दुनिया भर से लाई गई शानदार पेंटिंग्स और आर्ट पीसेज रखी हुई हैं. साथ ही स्टाइलिश फर्नीचर भी हैं और जमीन पर डिजाइनर कार्पेट लगे हैं. ऊपर जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां लगी हैं. मन्नत के नेम प्लेट पर हीरे जड़े हुए है, जिसे 25 लाख रुपए में बनवाया गया था.

यह भी पढ़ें- ना चेहरा, ना पर्सनालिटी, फिर भी बना सिनेमा का धुरंधर, कभी था चौकीदार आज है 200 करोड़ का मालिक

शानदार टैरेस गार्डन

गौरी खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी प्रॉपर्टी में उनकी सबसे पसंदीदा जगह टेरेस है. इसे बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है और यहां से समुद्र का नजारा भी बहुत अच्छे से दिखता है. छत पर कंफर्टेबल और स्टाइलिश फर्नीचर लगे हुए हैं. जमीन पर डिजाइनर कार्पेट लगा है. टैरेस गार्डन में खूबसूरत पौधे भी सजे हुए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Mannat, Shah Rukh Khan Mannat Home, Shah Rukh Khan Mannat Ghar, Shah Rukh Khan Mannat House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com