विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

तबला बजाते नजर आए यो यो हनी सिंह, नए म्यूजिक वीडियो की है तैयारी!

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिकल सेशन की एक झलक साझा की है जिसमें वे अपने भतीजे के साथ तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

तबला बजाते नजर आए यो यो हनी सिंह, नए म्यूजिक वीडियो की है तैयारी!
भतीजे के साथ हनी सिंह ने बजाया तबला
  • हिप-हॉप और अपबीट म्यूजिक के लिए मशहूर हनी सिंह
  • भतीजे के साथ बजाया तबला
  • भतीजे स्पर्श संगम के साथ साझा की तबला सेशन की तस्वीर
नई दिल्ली: यो यो हनी सिंह अपने हिप-हॉप और अपबीट संगीत के लिए पॉपुलर हैं, इसके अलावा संगीतकार कई तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और विशेष रूप से शास्त्रीय इंस्ट्रूमेंट बजाना काफी पसंद करते हैं. हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में तबले को लेकर अपने प्रेम का इजहार किया है. यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिकल सेशन की एक झलक साझा की है जिसमें वे अपने भतीजे के साथ तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर किया एक और कारनामा, हिट हुए ये गानें

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,"मेरे भतीजे स्पर्श संगम के साथ तबले का शानदार सेशन रहा! हमें म्यूजिक काफी पसंद है क्लासिकल म्यूजिक तबला..."
 
Yo Yo Honey Singh: पापा चाहते थे इंजीनियर बने बेटा, हनी ने म्यूजिक में नाम किया रोशन; जानें 10 खास बातें

यो यो हनी सिंह उन उम्दा संगीतकारों में से है जो विभिन्न संगीत इंस्ट्रूमेंट से प्रेरणा लेते आए हैं. हनी सिंह अक्सर दुनिया के विभिन्न भागों से विशेष रूप से पेरू और अर्जेंटीना से संगीत की विभिन्न शैलियों को सुनते आए हैं. बता दें कि हनी सिंह हारमोनियम बजाते हैं और उनकी हर रचना को सबसे पहले हारमोनियम पर बजाया जाता है और उसके बाद साउंड मिक्सर का प्रयोग किया जाता है क्योंकि हनी सिंह के अनुसार गाने का परीक्षण करने का यही सही तरीका है.
 
Photos: 35 साल के हुए Yo Yo Honey Singh, शादी से लेकर बीमारी तक रहे विवादों में...

यो यो हनी सिंह ने  'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' के साथ यह एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनका दबदबा अब भी कायम है. पिछले कुछ सालों में ‘चार बोटल वोडका’, ब्राउन रंग ने’, ‘अंग्रेजी बीट दे’, ‘ब्लू आईज’, ‘लव डोज़’ आदि हनी सिंह के चार्टबस्टर गानों की सूची में शामिल हुए हैं. इन दिनों हनी सिंह अपने अगले म्यूजिक वीडियो की तैयारी में जुटे हैं और किक बॉक्सिंग सीख रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com