विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

Yo Yo Honey Singh के गाने ने मारी धाकड़ एंट्री, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

काफी दिनों से बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले रैपर यो यो हनी सिंह ने धाकड़ एंट्री मारी हैं.

Yo Yo Honey Singh के गाने ने मारी धाकड़ एंट्री, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video
  • हनी सिंह ने वापसी करते ही किया धमाल
  • गाना 'दिल चोरी' यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
  • फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का है ये गाना
नई दिल्ली: काफी दिनों से बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले रैपर यो यो हनी सिंह ने धाकड़ एंट्री मारी हैं. अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में रैप सॉन्ग देने वाले हनी सिंह का गाना 'दिल चोरी' यूट्यूब पर काफी हिट हो रहा है. सिर्फ 24 घंटे के भीतर इस गाने को 17 मिलियन व्यू मिल चुके हैं और यह नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

हनी सिंह के गाने का अभी भी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. उन्होंने अपने इस गाने की घोषणा कुछ दिन पहले ही फेसबुक के जरिए किया था कि जल्द ही धमाकेदार गाने के साथ आप सबके सामने आऊंगा. इत्तेफाक से हनी सिंह का यह इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.
 
बता दें कि रैपर हनी सिंह का नया गाना 'दिल चोरी' यूट्यूब पर छाया हुआ है. जब से हनी सिंह ने अपने नए गीत की घोषणा की थी, तभी से प्रशंसक बेसब्री से उनके इस गीत का इंतजार कर रहे थे. इस गाने के रिलीज के बाद हनी सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.



यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के भीतर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया. रिलीज के साथ ही इस गाने को देशभर में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बार देखा गया है. गाना 'दिल चोरी' हिंदी-भागड़ा का शानदार मिश्रण है, जो पार्टी में जान डालने के लिए एकदम बढ़िया डांस नंबर है.

VIDEO: हनी सिंह के गानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh, Dil Chori, Sonu Ke Titu Ki Sweety, YouTube Trending, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com