विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2026

यश चोपड़ा की शादी का 56 साल पुराना वीडियो वायरल, पहुंचे थे सभी बड़े स्टार्स, मंडप में बैठी थी मुमताज, शशि कपूर लगे थे गले

55 साल पहले यश चोपड़ा और पामेला की शादी बॉलीवुड के सबसे ग्रैंड वेडिंग में से एक थी. यश चोपड़ा की शादी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शशि कपूर से लेकर मुमताज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

यश चोपड़ा की शादी का 56 साल पुराना वीडियो वायरल, पहुंचे थे सभी बड़े स्टार्स, मंडप में बैठी थी मुमताज, शशि कपूर लगे थे गले
यश चोपड़ा की शादी का वीडियो वायरल

बड़े पर्दे पर रोमांस को बेहद ही खूबसूरती से उतारने वाले बॉलीवुड के नामचीन डायरेक्टर यश चोपड़ा ने इंडस्ट्री पर लंबे समय तक राज किया. उनकी बनाई फिल्मों ने शाहरुख खान जैसे एक्टर को रोमांस किंग बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई. पर्दे पर रोमांटिक रिलेशनशिप और कहानियों को उतारने वाले यश चोपड़ा ने निजी जीवन में खुद अरेंज मैरिज की थी. अभी से करीब 56 साल पहले यश चोपड़ा और पामेला की शादी बॉलीवुड के सबसे ग्रैंड वेडिंग में से एक थी. यश चोपड़ा की शादी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शशि कपूर से लेकर मुमताज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

पामेला संग ग्रैंड वेडिंग

यश चोपड़ा ने पामेला संग 1970 में शादी की थी. पर्दे पर खूबसूरत अंदाज में रोमांस दिखाने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा ने असल जिंदगी में अरेंज मैरिज की थी. पामेला संग यश चोपड़ा की शादी उस समय के सबसे गैंड वेडिंग्स में से एक था. 55 साल पहले हुई इस शादी के वायरल क्लिप में शशि कपूर, बीआर चोपड़ा, सिमी ग्रेवाल और मुमताज जैसे सितारों को देखा जा सकता है. वीडियो क्लिप में शशि कपूर और यश चोपड़ा एक दूसरे से गले मिलते दिखाई देते हैं तो वहीं दुल्हन के लाल जोड़े में सजी पामेला काफी खूबसूरत लग रही हैं.

मुमताज का खूबसूरत लुक

आजकल बॉलीवुड वेडिंग्स काफी ग्रैंड होने लगी है और शादी में शामिल होने वाली एक्ट्रेसेज का लुक और स्टाइल देखते ही बनता है. लेकिन, सालों पहले यश चोपड़ा की शादी में मुमताज का स्टाइल और लुक आजकल की हसीनाओं पर भी भारी पड़ता नजर आ रहा है. बता दें कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यश चोपड़ा शादी से पहले मुमताज के दीवाने थे. उन्होंने कई बार एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन मुमताज उन्हें कभी इस नजर से नहीं देख पाईं. मुमताज के बार-बार रिजेक्ट करने के बाद यश चोपड़ा ने 1970 में पामेला संग अपनी दुनिया बसाने का फैसला किया. यश और पामेला चोपड़ा के बेटे आदित्य और उदय चोपड़ा भी फिल्म इंडस्ट्री का ही हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें: हम साथ साथ है में उम्र थी 5 साल, अब ये बच्ची है 32 साल की खूबसूरत लड़की, 27 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash Chopra, Yash Chopra Wedding Video, Pamela Chopra, Yash Chopra And Pamela Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com