‘नयी नवेली' का टीजर रिलीज हो चुका है. आनंद एल.राय और हिमांशु शर्मा की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में हैं. इस फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम.कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से पहले पूरे भारत में ‘नयी नवेली' रिलीज होगी. फिल्म फेस्टिव सीजन में दर्शकों को अपनी फैंटेसी की दुनिया में लेकर जाएगी. अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली थिएट्रिकल फिल्म "नयी नवेली" का आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसमें दर्शकों को एक इमैजिनेटिव फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर की पहली झलक मिलेगी. फिल्म में फैमिली ड्रामा, ह्यूमर, फैंटेसी और एक्शन का मजेदार मिक्स मिलेगा. यामी गौतम धर इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की कहानी को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, जबकि इसे डायरेक्ट बालाजी मोहन ने किया है. फिल्म का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने बनाया है. वहीं, आनंद एल.राय और हिमांशु शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. बता दें कि फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है.
टीजर में एक साधारण परिवार दिखाई देता है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है जब जीजा एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहता है कि “भाभी डायन है”. इसके बाद, अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है जिसमें कई अजीब किरदार और हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं. यह सब होते हुए यामी गौतम धर एक ऐसे अवतार में दिखती हैं, जिसमें वे पहले कभी नहीं देखी गई हैं. ऐसे में टीजर सिर्फ एक सवाल छोड़ता है कि आखिर इस परिवार में क्या हो रहा है? दुनिया में जैसा जो दिखता है, वैसा होता नहीं है, ऐसे में एक हैरान करने वाला आरोप घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरू कर देता है. इसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. ये फिल्म 16 अक्टूबर को देश भर के थिएटर्स में आने वाली है.
ये Video भी देखें:Riteish Deshmukh Genelia EXCLUSIVE | बतौर पति Genelia ने Riteish को कितने नंबर दिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं