विज्ञापन
This Article is From May 21, 2023

माइक पकड़ कर खड़ी थी महिला तभी प्ले हुआ गाना, उछलकर ऐसे करने लगी नाच लोग बोले- वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए

सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इस परफॉर्मेंस को देखकर ना कोई ताली बजा रहा है और ना किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ रही है. बस लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है.

माइक पकड़ कर खड़ी थी महिला तभी प्ले हुआ गाना, उछलकर ऐसे करने लगी नाच लोग बोले- वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए
महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट का ऐसा खजाना है, जिसका पिटारा खुलते ही चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है. खासतौर पर शादी ब्याह और फंक्शंस में होने वाले डांस परफॉर्मेंस के वीडियो खराब से खराब मूड को भी रिफ्रेश कर देते हैं. इनमें से कुछ डांस वीडियो देखकर उन्हें बार-बार देखने का मन करता है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो चौका देते हैं. आज जो डांस वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, उसे देखकर यकीनन आपका भी सिर घूम जाएगा. इस परफॉर्मेंस को देखकर ना कोई ताली बजा रहा है और ना किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ रही है. बस लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है.

इस वीडियो को kings_memes_4_you नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में साफ नजर आता है कि किसी जगह पर कोई लोकल शो चल रहा है. हारमोनियम और ढोलक जैसे देसी साज भी सजे हैं. एक महिला है, जिसके हाथ में माइक भी है. उसे देखकर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद वो इन साजिंदों के साथ सुर से सुर मिलाकर गाना गाएगी. लेकिन अगले ही पल कुछ और ही हो जाता है. न साज बजते हैं न गाना गाया जाता है. बल्कि पीछे से एक ट्रैक प्ले होता है और महिला तकरीबन कूदते और दौड़ते हुए डांस करती है. बीच में स्लाइड मारकर दर्शकों तक भी पहुंचती है.

महिला का ये अजीबोगरीब डांस इंटरनेट यूजर्स को खूब एंटरटेन कर रहा है. वीडियो पर भी ये कैप्शन लिखा है कि मैं तो डर ही गया. एक यूजर ने लिखा है कि, 'मैं तो डर ही गया'. एक यूजर का सवाल है कि किसी को ये देखकर हार्टअटैक तो नहीं आया. एक यूजर ने पूछा कि इसे कौन सा दौरा पड़ा ये पता करो. जिसके जवाब में एक यूजर ने लिखा कि इसमें किसी की आत्मा आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि माइक में करंट आ गया. इस तरह के ढेरों मजेदार रिएक्शन इस वीडियो पर आए हैं.

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Video, Woman Funny Dance, Dance Viral Video, Woman Weird Dance, Woman Weird Dance Video, Aunty Funny Dance Video, Aunty Viral Dance Video, Woman Funny Dance On Sidhu Moosewala Song, Todays Viral Dance Video, Todays Viral Dance Video Of Aunty, Viral Video Saturday, Woman Weird Dance In Function, Viral Video Of Woman Weird Dance In Function, Woman Weird Dance In Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com