एक्ट्रेस तारा शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर जिंदगी से जुड़े पलों को शेयर करती रहती हैं. गुरुवार को उन्होंने क्राइम थ्रिलर फिल्म 'महारथी' को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. शेयर की गई तस्वीरों में फिल्म की बीटीएस भी शामिल हैं. इसमें वे फिल्म के कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक थी. उन्होंने लिखा, "इस फिल्म की शूटिंग बहुत दिलचस्प थी. फिल्म के जरिए मुझे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों से सीखने का मौका मिला. यह एक 'मिस्ट्री' टाइप फिल्म थी. सेट का माहौल थोड़ा रहस्यमयी और डरावना था और नींद में चलने वाला सीन मेरे लिए खास रहा."
तारा शर्मा ने कहा- उतना ध्यान नहीं मिला

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिवंगत अभिनेता ओम पुरी, बोमन ईरानी और नेहा धूपिया जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म में मेरा किरदार मूल रूप से एक नाटक में मशहूर अभिनेत्री स्वरूप संपत द्वारा निभाया गया था, जिससे प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई गई। इस फिल्म का चर्चित गाना मशहूर गायिका शिबानी कश्यप ने गाया है.'' तारा ने अपनी पोस्ट में अपने तत्कालीन मैनेजर का भी शुक्रिया अदा किया, जिनकी वजह से उन्हें यह दमदार रोल मिला था. अभिनेत्री ने आखिर में लिखा, "जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है, उनमें से कई को यह बहुत पसंद आई. लेकिन, जब यह रिलीज हुई, तब उस समय देश में कुछ अस्थिर हालात थे, इसलिए इसे उतना ध्यान नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर
कौनसी है परेश रावल की बनाई सस्पेंस क्राइम थ्रिलर
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'महारथी' परेश रावल द्वारा निर्मित और अभिनीत एक सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर थी, जिसका निर्देशन शिवम नायर ने किया था. यह फिल्म जेम्स हैडली चेस के उपन्यास 'देयर इज ऑलवेज अ प्राइस टैग' पर आधारित है. फिल्म में एक रिटायर्ड फिल्म निर्देशक जय सिंह अदेनवाला (नसीरुद्दीन शाह) अपनी पत्नी मल्लिका (नेहा धूपिया) की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या कर लेते हैं और मल्लिका को 24 करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए इसे हत्या साबित करने की चुनौती देते हैं. तारा शर्मा ने एक रहस्यमयी 'केयरटेकर' की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें- मुन्नाभाई एमबीबीएस का ये एक्टर 10 साल से है लापता, पॉपुलर शोज का रहे चेहरा, आखिरी बार मां से मांगे थे 500 रुपए
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं