बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें देखते ही लगता है कि अरे इन्हें तो कहीं देखा है, लेकिन नाम अचानक याद नहीं आता. 90s की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम बात कर रहे हैं. हो सकता है आप इन्हें देखते ही पहचान जाएं, लेकिन नाम आपकी जुबान पर तुरंत ना आए. टीवी के कई पॉपुलर शोज से लेकर फिल्मों तक, इनकी मौजूदगी हमेशा रही. इन्होंने बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ भी काम किया और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फैमिली फिल्म में भी नजर आईं. इतना ही नहीं, ‘महाभारत' जैसे आइकॉनिक शो में भी इनका अहम रोल रहा. और सबसे दिलचस्प बात, इस एक्ट्रेस का रिश्ता मिथुन चक्रवर्ती से है, ये उनकी समधन हैं. अगर अभी भी नहीं पहचान पाए, तो जरा और सोचिए.
ये हैं मिथुन चक्रवर्ती की समधन

सस्पेंस अब खत्म करते हैं. हम बात कर रहे हैं शीला शर्मा की. ‘महाभारत' में देवकी का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान बनाई थी. उनका सादा और इमोशनल अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि छोटा सा रोल भी यादगार बन गया. वहीं ‘नदिया के पार' में रज्जो के किरदार ने उन्हें अलग पहचान दी. फिल्म हम साथ साथ हैं मैं भी शीला शर्मा ने नीलम की जेठानी का किरदार निभाया था जो काफी पसंद भी किया गया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के बचपन की 4 तस्वीरें, मना रही हैं 38वां जन्मदिन, तीसरी पर विराट कोहली भी हार बैठे थे दिल
फिल्मों और टीवी में शानदार सफर

शीला शर्मा 90 के दशक की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने साल 1982 में ‘सुन सजना' से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई बड़े सितारों और डायरेक्टर्स के साथ काम किया. टीवी पर उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत' में देवकी के किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया. वहीं फिल्मों में उन्होंने ‘नदिया के पार' में रज्जो का यादगार रोल निभाया, इसके अलावा ‘अभोध', ‘घातक', ‘यस बॉस', ‘मन' और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया और हर किरदार में अपनी सादगी भरी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी
मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा खास रिश्ता

शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा आज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और ‘अनुपमा' में काव्या का रोल निभा रही हैं. साल 2018 में मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह से हुई थी. यानी जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो मिथुन चक्रवर्ती की समधन भी हैं और यही कनेक्शन उनकी कहानी को और दिलचस्प बना देता है.
ये भी पढ़ें- 74 साल का हीरो पड़ा रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और जुनैद खान की एक दिन पर भारी, पहले दिन की बंपर ओपनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं