विज्ञापन

बॉबी देओल की बंदर के साथ सिनेमाघरों में सौतेला बर्ताव क्यों, क्या इन 5 वजहों से हो रही फिल्म की अनदेखी

बॉबी देओल की बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन फिल्म के शोज साढ़े 12 बजे के बाद मिल रहे हैं. 

बॉबी देओल की बंदर के साथ सिनेमाघरों में सौतेला बर्ताव क्यों, क्या इन 5 वजहों से हो रही फिल्म की अनदेखी
बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में हो रही रिलीज
नई दिल्ली:

एनिमल और आश्रम जैसी फिल्मों और सीरीज से बॉबी देओल ने एक बार फिर बॉलीवुड में अपना राज कायम कर लिया है. हालांकि उनकी लेटेस्ट फिल्म बंदर को इतनी तवज्जो नहीं मिल रही है. दरअसल, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेड्डी 4 जून को रिलीज हुई थी. जबकि 5 जून को सिनेमाघरों में वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की बंदर रिलीज होनी थी. लेकिन हाल कुछ ऐसा है कि है जवानी तो इश्क होना है और पेड्डी को तो मॉर्निंग शोज मिल गए. लेकिन बॉबी देओल की बंदर का पहला शोज साढ़े 12 बजे के बाद शुरू हो रहे हैं. 

बुक मॉय शो के अनुसार, बंदर के शोज की दिन के समय साढ़े 12 बजे के बाद की बुकिंग दिखाई जा रही है. जबकि है जवानी तो इश्क होना है के और पेड्डी के शोज 9 बजे से शुरू हो गए हैं. यहां तक की पति पत्नी और वो दो को भी मॉर्निंग शोज मिल चुके हैं. वहीं बंदर की बात करें तो बॉबी देओल के शोज की गिनती कम है और दिन के समय शोज का शुरू होना दिखाता है कि सिनेमाघरों में बॉबी देओल की फिल्म के साथ सौतेला बर्ताव हो रहा है. लेकिन इसके पीछे यह 5 कारण हो सकते हैं. 

एडल्ट सर्टिफिकेट

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म बंदर को ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. 'बंदर' की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. यह जोड़ी पहले 'पाताललोक,','कोहरा,'' और 'उड़ता पंजाब' जैसी कल्ट फिल्में और सीरीज के लिए जानी जाती है.  

ये भी पढे़ं- है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों से जानें कैसी है

अनुराग कश्यप की फिल्म गंभीर विषय पर होती है

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें बोल्ड फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीं उनकी मूवीज रियलिस्टिक, डार्क, क्राइम, पॉलिटिकल और सोशल मुद्दों पर होती है. उनकी फिल्मों की लिस्ट में नो स्मोकिंग, ब्लैक फ्राइडे, देव डी, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, अग्ली, रमन राघव 2.0, मुक्केबाज और केनेड्डी जैसी फिल्में शामिल हैं. 

हॉरर मूवी ऑब्सेशन का क्रेज

बॉक्स ऑफिस पर भले ही पेड्डी और है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं. लेकिन अगर रोमांचक और हॉरर फिल्मों की बात करें तो इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन का ज्यादा क्रेज देखने को मिला है, जिसने 9 करोड़ के बजट में 1400 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. इस आर रेटेड फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

ही-मैन जैसी बड़ी हॉलीवुड रिलीज

5 जून को है जवानी तो इश्क होना है के अलावा हॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स, स्केरी मूवी 6 और पॉवर बैलेड  का नाम शामिल है. 

पेद्दी का हाइप और है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्म

4 जून को पेद्दी और 5 जून को है जवानी तो इश्क होना है जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनके बीच बॉबी देओल की बंदर को इतनी तवज्जो नहीं मिल रही है, जिसका कारण फिल्म का बजट और प्री रिलीज बिजनेस है. पेद्दी में राम चरण लीड रोल में हैं, जो साउथ के सुपरस्टार हैं. वहीं आरआरआर के बाद वह पैन इंडिया फिल्म पेद्दी लेकर आए हैं, जिसने तेलुगू स्टेट में ही 135 करोड़ का प्री रिलीज बिजनेस कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 220 करोड़ का हो चुका है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने भारत में 61 करोड़ और वर्ल्डवाइड 111 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है. 

है जवानी तो इश्क होना है की बात करें तो यह फिल्म पिछले दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में थी क्योंकि फिल्म के गाने चुनरी चुनरी पर वासू भगनानी ने केस किया था. इसके कारण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी पोस्टपोन किया गया. हालांकि इस कॉन्ट्रोवर्सी का फायदा फिल्म को कितना मिलता है यह तो पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर पता चलेगा. लेकिन बंदर के मुकाबले वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को बड़ी तवज्जो मिल रही है. 

ये भी पढे़ं-  पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com