विज्ञापन

कौन हैं तलपति विजय की पत्नी संगीता? फैन से बनी लाइफ पार्टनर, 26 साल बाद लगाया चीटिंग का आरोप

Who is Sangeetha Sornalingam: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल की शादी के बाद तलाक के लिए तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में अर्जी दी है.

कौन हैं तलपति विजय की पत्नी संगीता? फैन से बनी लाइफ पार्टनर, 26 साल बाद लगाया चीटिंग का आरोप
Who is Sangeetha Sornalingam: विजय की पत्नी संगीता ने एक्टर पर लगाए चीटिंग के आरोप

Who is Sangeetha Sornalingam: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल की शादी के बाद तलाक के लिए तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में अर्जी दी है. 25 अगस्त 1999 को शादी करने वाले इस कपल के दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या शाशा. अपनी शादीशुदा जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाला यह जोड़ा अचानक सुर्खियों में आ गया है. इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इतने लंबे रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई.

यूके में परवरिश, श्रीलंका से जुड़ी जड़ें

संगीता सोरनलिंगम का जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ बताया जाता है. हालांकि उनकी फैमिली की जड़ें श्रीलंका के तमिल समुदाय से जुड़ी हैं. उनके पिता एक जाने-माने तमिल उद्योगपति थे, जो बाद में यूके में बस गए थे. शादी के बाद भी संगीता ने कभी स्टारडम का हिस्सा बनने की कोशिश नहीं की और खुद को मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूर ही रखा.

फैन से बनी लाइफ पार्टनर

विजय और संगीता की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जब विजय की फिल्म Poove Unakkaga सुपरहिट हुई, तब लंदन में रह रही संगीता उन्हें बधाई देने चेन्नई पहुंचीं. बताया जाता है कि वह शूटिंग के दौरान फिल्म सिटी में उनसे मिलीं. उनकी सादगी और साफ दिल ने विजय को काफी प्रभावित किया, जिसके बाद उन्होंने उन्हें अपने घर बुलाकर परिवार से मिलवाया. धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ते की बात आगे बढ़ी. विजय के माता-पिता भी लंदन जाकर संगीता के परिवार से मिले. दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय हुई. अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू, दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और चेन्नई में भव्य रिसेप्शन दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

हमेशा रही लाइमलाइट से दूर, अब नई राह पर विजय

शादी के बाद संगीता ने हमेशा लो प्रोफाइल लाइफ चुनी. वह शायद ही कभी फिल्मी इवेंट्स में नजर आईं. यहां तक कि ‘Varisu' के ट्रेलर लॉन्च जैसे बड़े कार्यक्रमों में भी उनकी गैरमौजूदगी ने पहले अलगाव की अफवाहें उड़ाई थीं, हालांकि बाद में उन्हें खारिज कर दिया गया था. एक मां के तौर पर उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया और उन्हें मीडिया से दूर रखा. जेसन संजय और दिव्या शाशा भी बहुत कम पब्लिक में दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के दुबले-पतले हमशक्ल में आई सनी देओल की आत्मा, मारे ऐसे भारी डायलॉग हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

वहीं, विजय अब अपनी फिल्म Jana Nayagan की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया है. इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं और अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam के जरिए नई पारी शुरू करेंगे. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या यह खबर सच में उनके रिश्ते का अंत है या फिर कोई नया मोड़ आने वाला है. फिलहाल दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com