विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

जब इस कैनेडियन कॉमेडियन ने सरेआम उड़ाया था ऐश्वर्या राय का मजाक, अक्षय कुमार को अभिषेक बच्चन से मांगनी पड़ी थी माफी

कुछ सालों पहले एक कॉमेडियन ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसके बाद जमकर विवाद हुआ था. कैनेडियन कॉमेडियन रसेल पीटर्स (Russell Peters) ने ऐश्वर्या के खिलाफ भद्दा कमेंट किया और अभिषेक को भी इसमें लपेट दिया था.

जब इस कैनेडियन कॉमेडियन ने सरेआम उड़ाया था ऐश्वर्या राय का मजाक, अक्षय कुमार को अभिषेक बच्चन से मांगनी पड़ी थी माफी
ऐश्वर्या राय के खिलाफ कॉमेडियन ने की थी भद्दी टिप्पणी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की शान और विश्व भर में अपनी पहचान बना चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में होती है. एक्टिंग में भी ऐश्वर्या ने अपना लोहा मनवाया है, उन्हें एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. लेकिन कुछ सालों पहले एक कॉमेडियन ने एक्ट्रेस को लेकर ऐसी बात कह दी थी, जिसके बाद जमकर विवाद हुआ था. कैनेडियन कॉमेडियन रसेल पीटर्स (Russell Peters) ने ऐश्वर्या के खिलाफ भद्दा कमेंट किया और अभिषेक को भी इसमें लपेट दिया था.

ऐश्वर्या को लेकर की थी भद्दी टिप्पणी

साल 2011 में इंडो कैनेडियन फिल्म ‘स्पीडी सिंह' के प्रमोशन्स के लिए रसेल पीटर्स दिल्ली आए थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे. प्रमोशन के दौरान रसेल ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें बॉलीवुड की फिल्में पसंद नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे बॉलीवुड से नफरत है. फिल्में सभी कचरा हैं..मुझे गाना, नाचना और सारा नाटकीय रोना पसंद नहीं है. मैंने अपने जीवन में कभी बॉलीवुड फिल्म नहीं देखी'. उन्होंने आगे कहा, ‘ऐश्वर्या खराब एक्टिंग की सबसे बड़ी मिसाल हैं. उन्होंने बार-बार यह साबित किया है कि बॉलीवुड में लोग खूबसूरत चेहरे से ही सुपरस्टार बन सकते हैं'.

अक्षय कुमार ने मांगी माफी

दरअसल उस वक्त ऐश्वर्या प्रेगनेंट थीं और रसेल ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर भद्दी टिप्पणी भी की थी. जिसके बाद महिला संगठनों ने रसेल से माफी मांगने की मांग की. देश भर में इसे लेकर विवाद छिड़ गया. चूंकि फिल्म स्पीडी सिंह में अक्षय कुमार भी थे, उन्होंने रसेल के बयान के लिए अपनी तरफ से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय से माफी मांगी. हालांकि रसेल ने अपनी बयान पर खेद प्रकट नहीं किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Russell Peters, ऐश्वर्या राय रसेल पीटर्स, Aishwarya Rai Looks, Aishwarya Rai Beauty, Aishwarya Rai Instagram, Aishwarya Rai News, Aishwarya Rai New Movie, Aishwarya Rai New Video, Aishwarya Rai Movies, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Film, Abhishek Bachchan Trolls, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com