'जानी' नाम सुनकर जहन में एक ही एक्टर का नाम आता है और वो है राजकुमार. यह एक ऐसे एक्टर थे, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी 'पुलिसगिरी वाली अकड़' के लिए जाने जाते थे. राजकुमार का रौब उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलता था. विलेन के सामने वह कुछ इस अंदाज में डायलॉग बोलते थे, जैसे कोई पर्सनल दुश्मनी निकाल रहे हों. कई स्टार्स तो उनसे बात करने में भी डरते थे, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में जिसने न्यूकमर होते हुए भी राजकुमार को बड़ा चैलेंज कर दिया था. इस एक्टर का चैलेंज उसके लिए जीत में बदला और आज यह एक्टर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की गिनती में आता है.
'कहां-कहां से न्यूकमर ले आते हो'
दरअसल, बात कर रहे हैं बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती की. 80 के दशक में राजकुमार 'गलियों का बादशाह' की शूटिंग कर रहे थे और जब उन्होंने मिथुन को देखा तो डायरेक्टर से कहा, 'कहां-कहां से न्यूकमर को ले आते हो, भले ही यह छोटा रोल है, लेकिन इसके लिए एक बड़ा और बढ़िया एक्टर लेना चाहिए था'. इतना जानने के बाद मिथुन एक्टर के पास गए और बोले, 'मैं ही वो न्यूकमर हूं, जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं, मैं पिछले सात साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं'.
'एक्टिंग करना बच्चों का खेल नहीं'
इतना सुनने के बाद राजकुमार ने मिथुन पर ताना मारते हुए कहा, 'एक्टिंग करना कोई बच्चों का खेल नहीं हैं, यहां बहुत आते हैं और चले जाते हैं'. यह सुनकर मिथुन को बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आया, लेकिन मिथुन ने राजकुमार की इस बात जवाब एक चैलेंज करते हुए दिया. एक्टर ने कहा, 'आप देखिएगा बहुत जल्द मैं एक बड़ा स्टार बनूंगा'. यह सुनकर राजकुमार की हंसी छूट गई और मिथुन से कहा, 'बच्चों में बहुत जोश है, अगर फिल्मों में कभी छोटे-मोटे रोल की जरूरत पड़े तो मुझे याद करना, मेरी बॉलीवुड में बहुत जान पहचान है'. बता दें, मिथुन का चैलेंज सही साबित हुआ और आज वह बॉलीवुड के एक बड़े स्टार हैं.
बता दें कि विलेन प्रेम चोपड़ा की शादी में राज कपूर और राज कुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी और नशे में उन्होंने राज कुमार के पास जाकर कहा, ”तुम एक हत्यारे हो.” राज कुमार ने भी तगड़ा जवाब दिया और कहा था, ”मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए.” इसके बाद दोनों के बीच कोल्ड वार सालों तक चली. उसके बाद अमिताभ और गोविंदा का भी राज कुमार ने मजाक उड़ाया था.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं