विज्ञापन

धर्मेंद्र ने ठुकरा दी थी सैफ अली खान की फिल्म, भारत-पाकिस्तान बना था वजह, कहा था- जिंदगी में नहीं करूंगा ये रोल

इक्कीस के पहले भी श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म जॉनी गद्दार में काम किया था. इसके बाद उन्होंने एक और फिर धर्मेंद्र को ऑफर की थी, लेकिन ही-मैन ने उसे मना कर दिया था. इसकी वजह भी काफी दिलचस्प थी.

धर्मेंद्र ने ठुकरा दी थी सैफ अली खान की फिल्म, भारत-पाकिस्तान बना था वजह, कहा था- जिंदगी में नहीं करूंगा ये रोल
सैफ अली खान की इस फिल्म को धर्मेंद्र ने कर दिया था रिजेक्ट

फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस जनवरी में रिलीज हुई थी. ये फिल्म इसलिए यादगार है क्योंकि ये ही-मैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी. ‘इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. इक्कीस के पहले भी श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म जॉनी गद्दार में काम किया था. इसके बाद उन्होंने एक और फिर धर्मेंद्र को ऑफर की थी, लेकिन ही-मैन ने उसे मना कर दिया था. इसकी वजह भी काफी दिलचस्प थी, जिसका खुलासा हाल में श्रीराम राघवन ने किया. फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल में दिखे थे.

इक्कीस राघवन की पहली वॉर ड्रामा थी, जिन्हें बॉलीवुड में जॉनी गद्दार, एक हसीना थी और अंधाधुन जैसी फिल्मों ने लिए उन्हें पहचाना जाता है. स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (SWA) के एक इवेंट के मौके पर मीडिया से बात करते हुए राघवन ने धर्मेंद्र के साथ अपने अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के साथ पहली फिल्म जॉनी गद्दार करने के बाद वह काफी इंप्रेस थे और अगली फिल्म में भी उन्हें लेना चाहते थे.

‘धर्मेंद्र के पास आइडियाज की भरमार'

फिल्म इक्कीस से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए राघवन ने कहा, "धरम जी उन पहले लोगों में से थे, जिन्हें मैंने कहानी सुनाई थी". उन्होंने कहा, "उन्हें यह बिना किसी शर्त के पसंद आया". उन्होंने आगे कहा, "मैं उनके साथ कैसे काम करता हूं, मैं उनके पास सीन लेकर जाता हूं और उनसे कहता हूं, 'देखते हैं हम कैसे कर सकते हैं, क्या कर सकते हैं'. उनके पास आइडियाज की भरमार है, उनके पास कहने के लिए बहुत सी बातें हैं".

इस फिल्म को किया रिजेक्ट

राघवन ने बताया कि जब जॉनी गद्दार के बाद वह धर्मेंद्र को एजेंट विनोद में लेना चाहते थे तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. वह एजेंट विनोद में उन्हें रॉ चीफ का रोल देना चाहते थे. राघवन ने कहा, "जब मैं एजेंट विनोद कर रहा था, मुझे याद है कि हमने RAW के हेड के लिए एक रोल लिखा था, और उनके काउंटरपार्ट जीनत अमान होने वाली थीं".

यह भी पढ़ें: सनी-बॉबी देओल से अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, कहा- जब धरमजी थे, तब नेगेटिविटी कहां थी?

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन यह सब लिखने के स्टेज में था. जब मैं उनसे मिला और उन्हें इस रोल के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, "RAW हेड, यार, तुम लोग वही, यह इंडिया-पाकिस्तान होगा, मैं यह नहीं करना चाहता". वह इसमें शामिल नहीं होना चाहते थे. मैंने कहा, "मैं इसका सम्मान करता हूं. फिर, हमने उस ट्रैक को बिल्कुल भी फॉलो नहीं किया". एजेंट विनोद साल 2012 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर लीड रोल में थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com