विज्ञापन

हेमा मालिनी को मुंबई की सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने को हुईं मजबूर

धर्मेंद्र के निधन के बाद भी हेमा मालिनी लगातार काम कर रही हैं. लोगों के लगा था कि पति के मौत के बाद एक्ट्रेस कुछ समय का ब्रेक ले लेंगी पर ऐसा नहीं हुआ.

हेमा मालिनी को मुंबई की सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने को हुईं मजबूर
हेमा मालिनी ने की बीजेपी एमएलए की तारीफ
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कुछ महीने पहले ही अपने पति धर्मेंद्र को खोया है, बावजूद इसके उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ के आड़े नहीं आने दिया. लोगों को लगा था कि धर्मेंद्र के जाने के बाद एक्ट्रेस कुछ समय अपने कामों से ब्रेक ले लेंगी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. हेमा मालिनी ना सिर्फ अलग-अलग इवेंट में शिरकत कर रही हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस अपने काम से जुड़े पोस्ट भी लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो भारतीय जनता पार्टी के एक MLA की तारीफों के पुल बांधती दिख रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है देखें

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में मुंबई की अंधेरी वेस्ट की एक सड़क की अलग-अलग एंगल से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें सड़क किनारे कुछ छोटी-छोटी स्टॉल्स नजर आ रही हैं, दुकानें नजर आ रही हैं, गाड़ियां नजर आ रही हैं. फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में अंधेरी वेस्ट के MLA अमित सतम की तारीफ भी की है.

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज जब मैंने इरला के जाने-पहचाने रास्ते से गुजरी तो मुझे ये देखकर बहुत हैरानी हुई. मैंने सच में अपनी आंखें मलीं और ड्राइवर से पूछा कि उन्होंने सही रास्ता तो लिया है ना! प्लेटफॉर्म पर से सारे गैरकानूनी कब्जे हटा दिए गए, दुकानों की खिड़कियां दिखने लगी हैं. ये देखकर खुशी हो रही है कि लोग चलने के लिए फुटपाथ का इस्तेमाल कर रहे हैं- इरला बदल गया! यह सब अंधेरी वेस्ट (मुंबई सबअर्बन) से BJP MLA श्री अमीत सतम के कमिटमेंट की वजह से हुआ. जिन्हें BJP प्रेसिडेंट मुंबई यूनिट में अपॉइंट किया गया है. मुझे उम्मीद है कि यह क्लीन ड्राइव जारी रहेगी.

पति के लिए शेयर किया पोस्ट

हेमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इससे पहले उन्होंने अपने दिवंगत पति के नाम एक पोस्ट शेयर किया था. दरअसल हाल ही में बाफ्टा के मंच पर धर्मेंद्र को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में 'बाफ्टा' की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में धरम जी के योगदान को मिली इस इंटरनेशनल पहचान पर मुझे बहुत गर्व है'.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com