विज्ञापन

धर्मेंद्र, अमिताभ, हेमा, जया, अमजद, संजीव कुमार ने 51 साल पहले खेली थी ऐसी होली, जश्न के बाद मातम में बदल गया था माहौल

होली के मौके पर बॉलीवुड के कई गाने याद किए जाते हैं, लेकिन 1975 की फिल्म का यह गाना आज भी सबसे खास माना जाता है.

धर्मेंद्र, अमिताभ, हेमा, जया, अमजद, संजीव कुमार ने 51 साल पहले खेली थी ऐसी होली, जश्न के बाद मातम में बदल गया था माहौल
1975 का यह होली गाना आज भी है सुपरहिट

Holi 2026: होली का त्योहार आते ही रंग, गुलाल और मस्ती के साथ बॉलीवुड के गाने भी याद आने लगते हैं. हिंदी सिनेमा में होली पर कई गाने बने, लेकिन 1975 की फिल्म शोले का गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' आज भी सबसे ज्यादा बजाया जाता है. इस गाने के बाद फिल्म की कहानी अचानक गंभीर मोड़ लेती है. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म का गाना होली पर आज भी काफी ज्यादा बजाया जाता है. इस गाने से जुड़े खास फैक्ट्स भी हैं, जो आज हम आपको बताएंगे.

एक साथ नजर आए थे दिग्गज एक्टर-एक्ट्रेस

फिल्म का गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' आज भी काफी ज्यादा फेमस है. इस गाने में गांव के लोग रंगों में झूमते नजर आते हैं. जय और वीरू की मस्ती भरा अंदाज, बसंती की चुलबुली अदाएं और पूरे गांव का का उल्साह से भरा अंदाज देखने लायक होता है.  इस गाने के बाद ही फिल्म में एक जबरदस्त मोड़ आता है और फिल्म का जश्न का माहौल डर में बदल जाता है. 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में जया भादुड़ी, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे कलाकार भी थे. हर किरदार ने इतनी अच्छी एक्टिंग की कि उनका रोल यादगार बन गया.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा 7 साल बाद भारतीय सिनेमा में कर रही वापसी, 1300 करोड़ की है फिल्म और 30 करोड़ ली है फीस

10 दिन में शूट हुआ था होली का ये गाना

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी क्लासिक मानी जाती है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि होली वाला गाना शूट करना आसान नहीं था. गाने के बाद फिल्म का माहौल पूरी तरह बदल जाता है, इसलिए हर सीन को बहुत ध्यान से फिल्माया गया. उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ इस एक गाने को शूट करने में पूरे 10 दिन का समय लग गया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sholay, Holi Song, Sholay Holi Song, Holi Ke Din Song, Dharmendra, Amitabh Bachchan, Amjad Khan, Famous Holi Songs Of Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com