विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

उस एक्ट्रेस की 5 फोटो जिसके गोविंदा और बॉबी देओल का था अफेयर, चंकी पांडे का भी तगड़ा क्रश

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और नीलम कोठारी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे एक दूसरे की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते.

उस एक्ट्रेस की 5 फोटो जिसके गोविंदा और बॉबी देओल का था अफेयर, चंकी पांडे का भी तगड़ा क्रश
चंकी पांडे और नीलम कोठारी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और नीलम कोठारी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे एक दूसरे की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते. चंकी पांडे ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीलम कोठारी सेट पर चंकी पांडे द्वारा की गई हरकतों का खुलासा कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे चंकी पांडे की वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी. चंकी पांडे ने एक पुराना वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसमें नीलम बता रही हैं कि कैसे पहली ही फिल्म के सेट पर चंकी पांडे ने उन्हें चोट पहुंचाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो में नीलम ने कहा, "चंकी पांडे ने 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' से फिल्मों में डेब्यू किया था.  इस फिल्म में मैं भी थी… फिल्म का सीन शूट होना था और मैं तैयार थी, मेकअप हो चुका था और सीन शूट भी करना था, लेकिन चंकी पांडे गायब थे." नीलम आगे बताती हैं कि चंकी पांडे बाथरूम में थे और फिर उनके आने के बाद शूटिंग हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

नीलम ने बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में चंकी पांडे की किसी और से शादी होनी थी. चंकी को हीरो की तरह उन्हें बाइक पर बैठाकर ले जाना था, लेकिन उन्हें बाइक चलानी नहीं आती थी. उन्होंने वीडियो में कहा, "मैंने चंकी से पूछा कि बाइक चलानी आती है तो चंकी ने हां कहा, लेकिन इसके बाद चंकी ने अचानक से रेस देकर बाइक को गिरा दिया."

Latest and Breaking News on NDTV

इस किस्से को चंकी पांडे ने भी एक इंटरव्यू में शेयर किया था और बताया था कि वे नीलम के फैन थे और उन्हें इम्प्रेस करना चाहते थे. उस वक्त नीलम हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार हुआ करती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्लाइमेक्स के सीन के दौरान उन्हें मेरी वजह से पैर में बहुत चोट लगी थी. चंकी पांडे और नीलम कोठारी ने 1988 में आई फिल्म 'पाप की दुनिया' और 1989 में आई फिल्म 'घर का चिराग' में साथ काम किया था. पाप की दुनिया फिल्म में नीलम और चंकी के अलावा शक्ति कपूर, सनी देओल और डिनू डेनजोंगपा जैसे स्टार्स थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chunky Pandey Neelam, Chunky Pandey Neelam Movie, Chunky Pandey Neelam Video, Chunky Pandey Neelam Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com