विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2025

अपनी पहली ही फिल्म में हीरोइन को दिल दे बैठे थे चंकी पांडे, पटाने के लिए बोला झूठ और करवा बैठे एक्सिडेंट

एक्ट्रेस भी ये किस्सा सुना चुकी हैं खुद चंकी पांडे ने भी एक बार ये बात एक्सेप्ट की थी कि उन्होंने वाकई उस एक्ट्रेस को इम्प्रेस करने के लिए ऐसा किया.

अपनी पहली ही फिल्म में हीरोइन को दिल दे बैठे थे चंकी पांडे, पटाने के लिए बोला झूठ और करवा बैठे एक्सिडेंट
मजेदार है चंकी पांडे और नीलम कोठारी का ये किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे और नीलम कोठारी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे एक दूसरे की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते. चंकी पांडे ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीलम कोठारी सेट पर चंकी पांडे द्वारा की गई हरकतों का खुलासा कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे चंकी पांडे की वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी.

चंकी पांडे ने एक पुराना वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसमें नीलम बता रही हैं कि कैसे पहली ही फिल्म के सेट पर चंकी पांडे ने उन्हें चोट पहुंचाई थी. वीडियो में नीलम ने कहा, "चंकी पांडे ने 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' से फिल्मों में डेब्यू किया था. इस फिल्म में मैं भी थी… फिल्म का सीन शूट होना था और मैं तैयार थी, मेकअप हो चुका था और सीन शूट भी करना था, लेकिन चंकी पांडे गायब थे." नीलम आगे बताती हैं कि चंकी पांडे बाथरूम में थे और फिर उनके आने के बाद शूटिंग हुई.

नीलम ने बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में चंकी पांडे की किसी और से शादी होनी थी. चंकी को हीरो की तरह उन्हें बाइक पर बैठाकर ले जाना था, लेकिन उन्हें बाइक चलानी नहीं आती थी. उन्होंने वीडियो में कहा, "मैंने चंकी से पूछा कि बाइक चलानी आती है तो चंकी ने हां कहा, लेकिन इसके बाद चंकी ने अचानक से रेस देकर बाइक को गिरा दिया."

इस किस्से को चंकी पांडे ने भी एक इंटरव्यू में शेयर किया था और बताया था कि वे नीलम के फैन थे और उन्हें इम्प्रेस करना चाहते थे. उस वक्त नीलम हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार हुआ करती थीं. क्लाइमेक्स के सीन के दौरान उन्हें मेरी वजह से पैर में बहुत चोट लगी थी. चंकी पांडे और नीलम कोठारी ने 1988 में आई फिल्म 'पाप की दुनिया' और 1989 में आई फिल्म 'घर का चिराग' में साथ काम किया था. पाप की दुनिया फिल्म में नीलम और चंकी के अलावा शक्ति कपूर, सनी देओल और डिनू डेनजोंगपा जैसे स्टार्स थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, Neelam Kothari Movies, Neelam Kothari Govinda, Neelam Kothari Husband, Chunky Pandey, Chunky Pandey Daughter, Chunky Pandey Wife, Chunky Pandey Age, Chunky Pandey Instagram, Chunky Pandey Trivia, Chunky Pandey News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com