विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2023

जब अशोक कुमार का स्टारडम बन गया शादी में बाधा, मैग्जीन में फोटो देख कर लड़की के घरवालों ने तोड़ दी थी सगाई

अशोक कुमार बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे. अपने समय के वह सुपरस्टार कहे जाते थे. हालांकि उनका स्टारडम एक समय उनके पर्सनल लाइफ में समस्या बन गई और इसके कारण उनकी सगाई टूट गई थी.

जब अशोक कुमार का स्टारडम बन गया शादी में बाधा, मैग्जीन में फोटो देख कर लड़की के घरवालों ने तोड़ दी थी सगाई
अशोक कुमार के स्टारडम के कारण टूट गई थी उनकी सगाई
नई दिल्ली:

अशोक कुमार बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर थे. वह एक ऐसी पीढ़ी के एक्टर थे, जब मनोरंजन जगत को समाज में अलग नजर से देखा जाता था. एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि कैसे उनके एक्टिंग करियर के कारण उनकी शादी में समस्या होने लगी थी. इस बारे में बात करते हुए अशोक ने ये भी बताया कि उन्होंने तब शादी के बंधन में बंधने के लिए क्या नियम बनाया था. बाद में उनकी शोभा गांगुली से शादी हुई. 

2001 में रेडिफ के साथ बातचीत में अशोक ने खुलासा किया कि उनके परिवार ने इंडस्ट्री में काम करने के उनके फैसले को कभी मंजूरी नहीं दी. हालांकि, अशोक कुमार ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया. वह न केवल उस जमाने में लोगों के दिलों की धड़कन बन गए, बल्कि उनके फैशन सेंस को भी लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि, विश्वास करना मुश्किल है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी अशोक की सगाई टूट गई? हां ये सच है और उसी बातचीत में अशोक ने इसके पीछे की वजहों का भी खुलासा किया.

अशोक ने बताया था कि उनकी सगाई इसलिए टूट गई क्योंकि वह एक एक्टर थे. उन्होंने बताया था कि उन दिनों एक्टिंग को बदनाम माना जाता था और उन्होंने कभी यहां करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था. हालांकि, नियति के पास उनके लिए अलग योजनाएं थीं, लेकिन बाद में उनका स्टारडम दुनिया भर में फैल गया. और जब अखबारों में उनकी मनमोहक तस्वीरें छपी तो वह उनके घर और उनकी होने वाली दुल्हन के घर भी पहुंच गया था. इस जानकारी के बाद  अशोक की भावी दुल्हन के परिवार ने उनकी सगाई तोड़ दी. 

बता दें कि बाद में अशोक कुमार ने एक बंगाली लड़की शोभा गांगुली के साथ शादी की. जब वह 18 वर्ष की थी और वह 25 वर्ष के थे. बातचीत के दौरान अशोक कुमार ने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ कलकत्ता जा रहे थे, जब अचानक उन्हें उनकी शादी के बारे में बताया गया. हालांकि, वह तब शादी नहीं करना चाहते थे, उनका वेतन सिर्फ दो सौ रुपए था. लेकिन, वह अपने पिता का विरोध नहीं कर सके और उन्हें शादी के बंधन में बंधना पड़ा.
a

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kumar Actor, Ashok Kumar Birthday, Ashok Kumar Daughter Rupa, Ashok Kumar Daughter Bharti, Ashok Kumar News, Ashok Kumar Wife, Ashok Kumar Movies, Ashok Kumar All Movies, Ashok Kumar Songs, Actor Ashok Kumar Family Photo, Actor Ashok Kumar Lovestory, Actor Ashok Kumar Nalini Jaywant Movies, Actor Ashok Kumar News, Actor Ashok Kumar Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com