विज्ञापन

जब ऐश्वर्या राय को लेकर जैकी श्रॉफ ने किया था अजीबोगरीब कमेंट, मिस वर्ल्ड बोलीं- आपको अपने पास भी नहीं फटकने दूंगी

फिल्म अलबेला की शूटिंग 1997 में शुरू हुई थी. खबरों के मुताबिक, शूटिंग के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या और जैकी के बीच काफी तनाव था. दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे. इसके पीछे जैकी श्रॉफ का एक बयान था.

जब ऐश्वर्या राय को लेकर जैकी श्रॉफ ने किया था अजीबोगरीब कमेंट, मिस वर्ल्ड बोलीं- आपको अपने पास भी नहीं फटकने दूंगी
अलबेला में थे जैकी, ऐश्वर्या और गोविंदा

ऐश्वर्या राय को उनकी एलीगेंस और स्टाइल के लिए जाना जाता है. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन के तौर पर भी पहचानी जाती हैं. मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती रही हैं. वैसे तो उनके इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं लेकिन कुछ लोगों से उनकी अनबन भी हो चुकी है. उन्हीं में से एक हैं जैकी श्रॉफ. जैकी और ऐश्वर्या ने 2001 में आई फिल्म अलबेला में साथ काम किया था, लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था. क्या था मामला, चलिए जानते हैं.

फिल्म अलबेला की शूटिंग 1997 में शुरू हुई थी. खबरों के मुताबिक, शूटिंग के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या और जैकी के बीच काफी तनाव था. दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे. इसके पीछे जैकी श्रॉफ का एक बयान था जो उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर दिया था. फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट गोविंदा थे.

जैकी श्रॉफ ने क्या कहा?

Latest and Breaking News on NDTV

एक इंटरव्यू में जब जैकी श्रॉफ से ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन की तुलना करने को कहा गया, तो जैकी ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या का अंदाज 'बर्फ जैसा ठंडा' और सुष्मिता का अंदाज 'बेहद हॉट' लगा. जैकी का ये बयान ऐश्वर्या राय को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. जैकी की इस कमेंट पर जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, "मिस्टर श्रॉफ, मैंने आपको कभी भी अपने थर्मामीटर के साथ मेरे पास आने ही नहीं दिया, ताकि आप यह जान सकें कि मैं बर्फ जैसी ठंडी हूं या नहीं."

यह भी पढ़ें: मां के साथ रोते हुए पढ़ाई कर रही यह बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर

दोनों के बीच हुई इस कहासुनी की वजह से फिल्म के दौरान भी दोनों आपस में बात नहीं करते थे. हालांकि समय के साथ चीजें बेहतर हो गईं. बता दें कि अलबेला एक कॉमेडी फिल्म थी. इसे दीपक सरीन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया था.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Albela 2001, Jackie Shroff, Govinda, Aishwarya Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com