विज्ञापन

'मिर्जापुर: द मूवी' में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे टीवी कलाकार मोहित मलिक, खोले फिल्म से जुड़ें कई राज!

टीवी एक्टर मोहित मलिक ने 'मिर्जापुर: द मूवी' में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया. एक्टर ने कहा कि मैं इस फिल्म में एक ग्रे किरदार निभा रहा हूं. आप मेरे किरदार को पूरी तरीके से नेगेटिव नहीं कह सकते हैं. आपको फिल्म देखकर बहुत मजा आने वाला है.

'मिर्जापुर: द मूवी' में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे टीवी कलाकार मोहित मलिक,  खोले फिल्म से जुड़ें कई राज!
Mohit Malik
Social

Mirzapur Movie Update:  ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम के सबसे चर्चित क्राईम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर गदर मचाने आ रही है. जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) में भी लगभग सारी पुरानी कास्ट नजर आने वाली है, लेकिन फिल्म में कुछ नए किरदार भी नजर आने वाले हैं, इनमें एक्ट्रेस सोनल चौहान और टीवी एक्टर मोहित मलिक प्रमुख हैं.

आज के समय टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम मोहित मलिक मिर्जीपुर- द मूवी में अहम रोल में नजर आने वाले हैं. मोहित के फैंस इस सीरीज में उनका किरदार देखने के लिए बेताब हैं. हाल ही में मोहित ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म में अपने किरदार और फिल्म के बारे में काफी राज खोले हैं, जिसको लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ.

मिर्जापुर-द मूवी में दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने के लिए मिलेगा

मिर्जापुर- द मूवी में अहम किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार मोहित मलिक ने कहा कि आपने टीजर तो देख ही लिया होगा और उससे प्रमाण मिल गया होगा कि फिल्म में क्या दिखने वाला है.  उन्होंने कहा कि लोगों ने जितने भी मिर्जापुर के सीजन्स देखे हैं, उनको इस फिल्म में बहुत कुछ नया देखने के लिए मिलेगा और जिन्होंने मिर्जापुर के सारे सीजन्स नहीं भी देखे हैं, जब वो इस फिल्म को देखेंगे तो उनको पूरी फिल्म समझ में आएगी.

पूर्वांचल के अलावा राजस्थान में भी शूट हुई है मिर्जापुर-द मूवी 

 मोहित मलिक ने कहा कि, अगर मैं मिर्जापुर के किरदारों की बात करूं तो सभी किरदार बहुत ही ग्रे हैं. हम रियल लाइफ में ऐसे ही होते हैं, ऐसा नहीं होता कि हम जिंदगी में अच्छे काम करते हैं. हमारे अंदर काफी कमियां भी होती हैं. मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, मैं इतना कह सकता हूं कि यह एक सरप्राइज पैकेज है. उन्होंने बताया कि पूर्वांचल और बनारस में शूट हुई मिर्जापुर-द मूवी की कुछ शूटिंग राजस्थान में भी हुई.

टीवी एक्टर के लिए OTT और फिल्मों में जाना बहुत मुश्किल

एक्टर ने बताया कि किसी भी टीवी एक्टर के लिए ओटीटी शोज और फिल्मों में जाना बहुत मुश्किल होता है. अगर आप अपने काम पर ध्यान देते रहते हो तो आपका काम आपको अच्छी जगह पहुंचा देता है. मेरा तो हमेशा एक ही एजेंडा रहा है कि अपने क्राफ्ट को अच्छा बनाओ. मोहित ने बताया कि उनकी फिल्म की सारी कास्ट के साथ सीन हैं. जिनमें सोनल चौहान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, रवि किशन  शामिल हैं. .

ऑडिशन के बिना ओटीटी शो में काम मिलना मुश्किल है

मोहित कहते हैं, जब आप टेलीविजन में काम करते हो तो आप कंफर्टेबल फील करते हो. लोग आपको डायरेक्ट कॉल करके शो के लिए कनेक्ट करते हैं, पैसा भी अच्छा मिलता है, लेकिन आज टीवी के लिए काम करने के बावजूद भी लोग दूसरी फील्ड में जाना चाह रहे हो, जहां जीरो से शुरुआत करनी पड़ रही है, क्योंकि लोगों ने टीवी पर आपका काम नहीं देखा है, इसलिए वहां ऑडिशन के बिना ओटीटी शो का हिस्सा बनना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ ने बताया 2015 से है गॉल ब्लैडर में पथरी, इस वजह से सर्जरी ना करवाने का किया फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Mirzapur Movie (2026)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com