विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल के टीजर में नजर आए ये 6 सितारे, लेकिन फिल्म से हुए गायब, आपने किया नोटिस

वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.  

वेलकम टू द जंगल के टीजर में नजर आए ये 6 सितारे, लेकिन फिल्म से हुए गायब, आपने किया नोटिस
वेलकम टू द जंगल में नहीं दिखे ये 6 एक्टर्स
नई दिल्ली:

भूत बंगला के हिट होने के बाद अक्षय कुमार अपनी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल के साथ लौटे हैं, जिसमें उनके अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे 34 बड़े सितारों नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों से जहां खूब प्यार मिल रहा है तो वहीं क्रिटिक्स ने  सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को शुरुआत से आखिर तक हंसाने वाली फिल्म बताया है. वहीं 3 से 4 स्टार्स दिए हैं. हालांकि कुछ फैंस ने इस फिल्म में कमी ढूंढी है और बताया है कि फिल्म के टीजर में जो 6 एक्टर्स नजर आए वह वेलकम टू द जंगल के रिलीज होने के बाद नजर नहीं आए.  आइए आपको बताते हैं वह कौन हैं.  

वेलकम टू द जंगल से गायब दिखे ये 6 सितारे

वेलकम टू द जंगल पिछले काफी समय से चर्चा में थी. जब से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि ढेर सारे एक्टर्स नजर आए थे. वहीं इसी में 6 एक्टर्स नजर आए, जो 26 जून को फिल्म रिलीज होने के बाद नजर नहीं आए. इसमें एक्टर संजय दत्त, मीका सिंह, शारिब हाशमी, राहुल देव, इनामुल्हक और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम शामिल है. वहीं संजय दत्त के फिल्म छोड़ने पर कहा गया था कि हेल्थ कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ी है. जबकि स्क्रिप्ट को लेकर क्रिएटिव डिफरेंस को लेकर भी उन्होंने फिल्म को छोड़ा है. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान लोक संगीत से प्रेरणा लेकर बना था अलका याग्निक का आइकॉनिक गाना,  उर्मिला मातोंडकर ने ठुकराया तो डायरेक्टर ने करवाई हां, आज हर किसी की जुबां पर

वेलकम टू द जंगल की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ऐसे अमीर कारोबारी से होती है, जो अपनी काली कमाई को बचाने के लिए जानबूझकर एक बड़ी फ्लॉप फिल्म बनाने का फैसला करता है. इसके लिए वह कई फ्लॉप कलाकारों, अजीबोगरीब टेक्निशियन्स और अनोखे किरदारों को एक साथ जोड़ता है. वहीं, कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद हालात बदल जाते हैं और पूरी टीम को असली गांव में जाकर फिल्म को एक दिन में शूट करना होता है.  

34 एक्टर्स वाली फिल्म है वेलकम टू द जंगल

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी स्टारकास्ट मानी जा रही है. अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अर्शद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन,  लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, उर्वशी रौतेला, जैकी श्रॉफ, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, मुकेश तिवारी, विंदु दारा सिंह, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जकीर हुसैन, फिरोज खान, सुदेश बेरी, स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, आदित्य सिंह, भाग्या भानुशाली और वृही कोडवारा नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पंचम दा के 5 सदाबहार गाने, कांच, बोतल और चाबियों से बनाया म्यूजिक, अंतिम समय में भी दिए ये ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To The Jungle, Akshay Kumar, Sanjay Dutt  film, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com