विज्ञापन

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक्टर विवेक ओबरॉय दुबई लौटे हैं और उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर यूएई का धन्यवाद किया है. 

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा
विवेक ओबरॉय ने दुबई पहुंचकर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में जिस तरह से वहां के प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है. अभिनेता ने बताया कि इस पूरे समय उनके मन में अपने परिवार से मिलने की चिंता और भावनाएं लगातार चलती रहीं. विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''यूएई मेरे लिए घर जैसा है. इस देश में 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं और सभी के लिए यह जगह एक साझा घर की तरह है. पिछले कुछ दिनों में तनाव बढ़ा, तो मुझे अपने परिवार से दूर होना भारी सा लग रहा था. जब मैं प्लेन से दुबई लौट रहा था, तब मुझे लगा कि उस फ्लाइट में बैठे हर व्यक्ति की आंखों में अपनी-अपनी कहानी छिपी हुई थी.''

विवेक ओबरॉय ने कहा- सफर के दौरान धड़क रहा था दिल

अभिनेता ने कहा, ''सफर के दौरान मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था, क्योंकि मेरे मन में सिर्फ अपने बच्चों की चिंता थी. पूरे सफर के दौरान मेरा ध्यान अपने परिवार पर ही लगा रहा और मैं बस यही सोच रहा था कि जल्द से जल्द अपने बच्चों से मिलूं. दुनिया में जब अनिश्चितता और तनाव का माहौल होता है, तब मजबूत और शांत नेतृत्व बहुत जरूरी होता है. यूएई के नेतृत्व ने इस मुश्किल समय में धैर्य और मजबूती का उदाहरण पेश किया है. यहां की सरकार ने ऐसा देश बनाया है जो लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. यही वजह है कि यहां रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.''

ये भी पढ़ें- नरगिस की अच्छी दोस्त थीं ये एक्ट्रेस, जिन्हें वह कहती थीं 'शम्मी आंटी', 90s में दूरदर्शन के शोज से हुईं पॉपुलर

भारतीय होने के नाते भावनाएं की व्यक्त

वीडियो में उन्होंने एक भारतीय होने के नाते भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. विवेक ओबेरॉय ने कहा, ''यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से भी मैं यहां के नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं. यूएई ने हमेशा भारतीयों को अपनापन दिया है और हमें कभी बाहरी नहीं समझा. यही कारण है कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक मजबूत रिश्ता बना हुआ है.''

अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में यूएई के नेतृत्व, वहां काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स और एमिरेट्स एयरलाइंस का भी आभार जताया और कहा, "दुबई वापस लौटकर राहत महसूस हो रही है."

ये भी पढ़ें- ईरान में 10 साल से बैन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, भारत पर धोखा देने के आरोप के बाद लिया यू टर्न!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Oberoi, Vivek Oberoi In Dubai, Vivek Oberoi Return To Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com