विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2023

'विवाह' में शाहिद कपूर की साली बनीं छुटकी अमृता प्रकाश अब दिखती हैं इतनी स्टाइलिश, फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

Vivah Actress Amrita Prakash: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश यूं तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन 2006 में आई शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' में उन्होंने अमृता राव की बहन का जो किरदार निभाया था, उसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था.

'विवाह' में शाहिद कपूर की साली बनीं छुटकी अमृता प्रकाश अब दिखती हैं इतनी स्टाइलिश, फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल
'विवाह' फिल्म की छुटकी बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश यूं तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन 2006 में आई शाहिद कपूर की फिल्म 'विवाह' में उन्होंने अमृता राव की बहन का जो किरदार निभाया था, उसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था. फिल्म विवाह के दौरान उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी और आज वह 35 साल की हो चुकी हैं और उनका लुक पूरी तरह से ट्रांसफार्म हो चुका है. अगर आप देखना चाहते हैं कि 'विवाह' की 'छुटकी' अब कैसी दिखती है तो चलिए हम आपको दिखाते हैं अमृता प्रकाश की पांच ऐसी तस्वीरें, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि यह तो अपनी रील लाइफ बहन अमृता राव को कड़ी टक्कर देती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता प्रकाश का जन्म 12 मई 1987 को राजस्थान के जयपुर में हुआ. इसके बाद उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया और मुंबई यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने कॉमर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री ली. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, अमृता के लुक्स में कितना चेंज आ गया. 

अमृता प्रकाश ने चार साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. वो डाबर, ग्लूकोन-डी, रसना, सनसिल्क जैसे कई सारे विज्ञापनों को शूट कर चुकी हैं. 2001 में उन्होंने फिल्म 'तुम बिन' के जरिए बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसके साथ ही वह कई मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

अमृता प्रकाश के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' थी. 2006 में आई इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर की साली और अमृता राव की बहन का किरदार निभाया, जिसमें उनका नाम छुटकी था. इसके बाद उन्होंने 'कोई मेरे दिल में है', 'एक विवाह ऐसा भी', 'वी आर फैमिली', 'न जाने कब से' जैसी कई फिल्मों में काम किया.

उम्र के साथ ही अमृता प्रकाश के लुक में भी काफी चेंज आया. क्यूट और बबली सी दिखने वाली अमृता प्रकाश अब काफी स्टनिंग हो गई है और अपने ग्लैमरस लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

सोशल मीडिया पर भी अमृता प्रकाश काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 89.6 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए आए दिन वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrita Prakash Vivah, Amrita Prakash In Vivah, Vivah Film, Vivah Film Actress, Amrita Prakash Husband Name. Amrita Prakash Instagram, Amrita Prakash Age, Amrita Prakash Father, Amrita Prakash Wiki, Amrita Prakash Married, Vivah Hindi Movie, Vivah Full Movie, Amrita Prakash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com