विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

अनुष्का शर्मा को प्यार से यह बुलाते हैं विराट कोहली, VIDEO में किया खुलासा

आमिर खान और विराट कोहली के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, इसमें विराट अनुष्का शर्मा को 'नुश्की' बुलाते नजर आ रहे हैं.

अनुष्का शर्मा को प्यार से यह बुलाते हैं विराट कोहली, VIDEO में किया खुलासा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली.
  • विराट ने किया अनुष्का शर्मा के निकनेम का खुलासा
  • प्यार से अनुष्का को 'नुश्की' कहते हैं विराट कोहली
  • प्यार में पहली बार गिरा हूं: विराट कोहली
मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने कथित रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी न कहने से बचते हैं. लेकिन फैन्स इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने के लिए रोमांचित रहते हैं. अनुष्का पूरी तरह के विराट के मामले में चुप्पी साधी रहती हैं, लेकिन विराट कभी-कभार अपने दिल की बात फैन्स के साथ साझा कर लेते हैं और इस बार उन्होंने अनुष्का शर्मा के निकनेम से जुड़ा खुलासा किया है.

पढ़ें: विराट कोहली ने आमिर खान के सामने अनुष्‍का शर्मा के बारे में किया ये खुलासा

दिवाली के मौके पर जीटीवी एक नया शो लेकर आ रहा है, जिसमें आमिर खान और विराट कोहली फैन्स से अपने दिल की बात शेयर करते दिखेंगे. चैनल ने इसका प्रोमो हाल ही में रिलीज किया है, जिसमें विराट कहते हैं कि नुश्की बहुत ईमानदार हैं. बता दें, विराट यहां नुश्की अनुष्का शर्मा को कह रहे हैं. वीडियो में विराट ने यह भी साफ किया है कि वे प्यार में पहली बार गिरे हैं.पढ़ें: लहंगे में अनुष्‍का शर्मा और शेरवानी में विराट कोहली... यह हो क्‍या रहा है?

एपिसोड में विराट अनुष्का की बुराई भी बताते नजर आएंगे. जब विराट से अनुष्‍का की अच्‍छी और खराब बातें पूछी गई तों उन्‍होंने कहा, "वह बहुत ही ईमानदार और केयर करने वाली है. मुझे उसकी यह बात बहुत पसंद है. हालांकि, मुझे उसकी किसी बात से नफरत तो नहीं. लेकिन हां मुझे उसकी एक चीज अच्‍छी नहीं लगती. वह हमेशा पांच-सात मिनट देर से आती है."  बता दें, यह एपिसोड 15 अक्टूबर दोपहर 12 बजे टेलिकास्ट होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com