विज्ञापन

डिजाइनर साड़ी, सैलून जैसे सेट बाल, रामायणम् की कैकेयी लारा दत्ता का लुक देख लोग बोले- ये तो एकता कपूर का सीरियल

रामायणम् के ट्रेलर को दर्शकों ने बड़ी बारीकी से देखा और इसकी हर बात पर गौर किया. कैकेयी के रोल में लारा दत्ता की परफेक्ट हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ साड़ी को लेकर के लोगों ने एकता कपूर के सीरियल को याद कर लिया.

डिजाइनर साड़ी, सैलून जैसे सेट बाल, रामायणम् की कैकेयी लारा दत्ता का लुक देख लोग बोले- ये तो एकता कपूर का सीरियल
रामायणम् में लारा दत्ता के लुक को देखकर लोगों को आई एकता कपूर के सीरियल की याद
YouTube
नई दिल्ली:

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' के ट्रेलर ने रिलीज होते है, लोगों के बीच ऐसा क्रेज बनाया कि इसकी हर जगह चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस छिड़ गई हैं. फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और इसके बाद से इसके कैरेक्टर्स और प्रेजेंटेशन को लेकर कई तरह की बातें हो रही है. यही नहीं, सीता के रोल से लेकर उनकी जूलरी को लेकर के अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं. अब इन्हीं सबके बीच एक नई बहस छिड़ गई है, जिसमें रानी कैकेयी के रोल प्ले करना वाली लारा दत्ता के लुक को लेकर बात हो रही है. बता दें कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायणम् दिवाली 2026 पर रिलीज हो रही है. नितेश तिवारी इससे पहले दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके हैं. जानें ऐसा क्या हुआ कि कैकेयी बनी लारा दत्ता के लुक को देखकर लोगों को एकता कपूर के धारावाहिकों की याद आ गई .

लारा की साड़ी और हेयर स्टाइल पर उठे सवाल 

लारा दत्ता को कैकेयी के रोल में देखकर कुछ लोग हैरान थे. इसके साथ ही लोग उनकी डिजाइनर साड़ी जहाँ कई लोग उन्हें देखकर हैरान थे, वहीं कुछ लोगों ने उनकी डिजाइनर साड़ी, सिली हुई ब्लाउज और सैलून स्टाइल सेट हुआ बालों पर सवाल उठाए हैं. दर्शकों का कहना है कि ये मॉडर्न स्टाइलिंग फिल्म के पौराणिक माहौल से मेल नहीं खाती.

रामायणम् के ट्रेलर में लारा दत्ता हरे रंग का ब्लाउज और सुनहरे बॉर्डर वाली मैरून साड़ी पहने नजर आ रही हैं. उनके बाल परफेक्टली सेट हैं और कंधे के एक तरफ हैं. उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी है. दर्शकों को उनका ये स्टाइल काफी बनावटी लगा. क्योंकि उस युग में इस तरह के ब्लाउज, साड़ी और हेयर स्टाइल नहीं होते थे. उनका लुक उस समय के हिसाब से कुछ ज्यादा ही मॉर्डन लगा. 

ये भी पढ़ें: रामायणम् की सीता ने ठुकराया था फेयरनेस क्रीम ऐड का 2 करोड़ का ऑफर, यूट्यूब पर सॉन्ग 175 करोड़ के पार, फिर भी क्यों निशाने पर ये एक्ट्रेस

लारा के लुक ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टयूम डिजाइन पर सान उठाए, तो किसी ने इस सीन को देखने के बाद स्टार प्लस के सीरियल को याद कर लिया.

एक यूजर ने लिखा कि रामायणम् के लिए लारा दत्ता अपने कपड़े खुद लेकर आई थीं. 

एक यूजर ने पोस्ट किया, मॉडर्न सारी, पकफेक्ट हेयर स्टाइल.. क्या ये सच में श्रेता युग है? 

Latest and Breaking News on NDTV

 एक यूजर ने लारा के लुक को देखकर एकता कपूर का सीरीयल का बता दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

त्रेता युग में भारी स्टोन एम्ब्रॉयडरी और कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज वाली प्लेन रॉ सिल्क साड़ी कौन डिजाइन करता था? 

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Lara Dutta, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com