विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

विराट और अनुष्का की खूबसूरत Photo हुई Viral, समुद्र में रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों समुद्र में नजर आ रहे हैं.

विराट और अनुष्का की खूबसूरत Photo हुई Viral, समुद्र में रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की रोमांटिक फोटो हुई वायरल
  • विराट और अनुष्का की खूबसूरत त्वीर हुई वायरल
  • समुद्र में दिखा विराट और अनुष्का का रोमांटिक अंदाज
  • विराट और अनुष्का की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों आईपीएल के कारण दुबई में हैं. वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी उनका सपोर्ट करने के लिए उनके साथ दुबई में मौजूद हैं. हाल ही में विराट कोहली ने दुबई से जुड़ी अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल जीत रही है. इस फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समुद्र में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं. फोटो में जहां अनुष्का और विराट का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है तो वहीं दुबई का सनसेट भी तस्वीर में जबरदस्त लग रहा है. 

pic credit - @abdevilliers17

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी और अनुष्का (Anushka Sharma)की फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसपर अभी तक 40 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके साथ ही फैंस भी अनुष्का और विराट की इस फोटो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. उनकी यह तस्वीर रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर के ही खिलाड़ी एबी डि विलियर्स ने क्लिक की है, इस बात का खुलासा विराट कोहली ने अपनी फोटो के कैप्शन में लिखा है. बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "खूबसूरत शॉट..." इस फोटो पर दीया मिर्जा ने भी हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया. उनके अलावा फोटो पर उर्वशी रौतेला ने भी कमेंट किया. 

And then, we were three! Arriving Jan 2021

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी. विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, "और फिर, हम तीन हैं." फोटो को साझा करते हुए विराट कोहली ने बताया था कि दोनों जनवरी तक माता-पिता बन जाएंगे. उनकी इस फोटो पर क्रिकेटर्स, बॉलीवुड कलाकारों के साथ फैन ने भी खूब बधाइयां दीं. दोनों की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli And Anushka Sharma, Virat Kohli Shares Romantic Moment With Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com