विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

Viral Video: रेखा ने 80 के दशक में गाया था ये बेहतरीन गाना, अब वायरल हो रहा है वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रेखा गाना गाती नजर आ रही हैं.

Also Read in
Viral Video: रेखा ने 80 के दशक में गाया था ये बेहतरीन गाना, अब वायरल हो रहा है वीडियो
Viral Video: रेखा (Rekha) ने गाया गाना
  • रेखा ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू
  • रेखा ने 80 के दशक में गाया था ये गाना
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपनी एक्टिंग और खूबसूरती को लेकर काफी फेमस हैं. रेखा (Rekha) के फैन्स आज भी उनकी खूबसूरती  और अंदाज पर फिदा हैं. 65 साल की रेखा एक्टिंग में तो बेमिसाल हैं हीं, लेकिन क्या आपको पता है कि वह गाना भी उतना ही बेहतरीन गाती हैं. हाल ही में, रेखा (Rekha Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो यूं तो काफी पुराना है, लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने गाने का टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो साल 1986 का है. 

War Box Office Collection Day 13: ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने विदेश में बनाया ये रिकॉर्ड, सलमान खान की फिल्म को पछाड़ा

इस वीडियो में रेखा (Rekha Singing Video) बीबीसी को इंटरव्यू दे रही हैं, इसी बीच जब उनसे गायकी को लेकर सवाल किया जाता है, तो इस पर एक्ट्रेस अपनी सुरीली आवाज में एक खूबसूरत-सा गाना सुनाती हैं. वीडियो में रेखा (Rekha) कह रही हैं, 'मुझे नहीं पता मैं सुर में गाऊंगी या नहीं.' हालांकि रेखा की आवाज सुन पत्रकार भी हैरान रह जाता है. इस वीडियो में रेखा 'मुझे तुम नजर से (Mujhe Tum Nazar Se)' गाना गाती नजर आ रही हैं. 

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 4: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की चौथे दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस (Melvin Louis) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. मेल्विन लुइस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें, 10 अक्टूबर को रेखा (Rekha Birthday) ने अपना 65वां जन्मदिन मनाया, इस दौरान उन्हें फिल्मी सितारों के साथ-साथ फैन्स ने भी ढेरों बधाइयां दी.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Rekha Singing Video, Rekha Video, Rekha Singing Song, Rekha Viral Video, Viral Video, Rekha Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com