विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

‘वीरे दी वेडिंग’ की डेट हुई फिक्स, सोनम और करीना कपूर ने शेरवानी पहन गर्ल गैंग के साथ किया जमकर डांस

करीना कपूर खान की कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का फर्स्ट लुक मंगलवार को दर्शकों के सामने रखा गया था. अब फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है.

‘वीरे दी वेडिंग’ की डेट हुई फिक्स, सोनम और करीना कपूर ने शेरवानी पहन गर्ल गैंग के साथ किया जमकर डांस
'वीरे दी वेडिंग' में शिखा, सोनम, करीना और स्वरा
  • 18 मई को रिलीज होगी फिल्म
  • सोनम कपूर की बहन हैं प्रोड्यूसर
  • एकता कपूर हैं को-प्रोड्यूसर
नई दिल्ली: करीना कपूर खान की कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का फर्स्ट लुक मंगलवार को दर्शकों के सामने रखा गया था. जिसमें फिल्‍म की चारों लीड एक्‍ट्रेस यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिया खूबसूरत लहंगों में नजर आ रही थीं. पोस्टर को देखकर ही समझ आ गया था कि फिल्म पूरी तरह से शादी के मूड वाली है. बुधवार को ‘वीरे दी वेडिंग’ का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है. फिल्म 18 मई, 2018 को रिलीज होगी.
 
लेकिन इस बार फिल्म की चारों खूबसूरत अदाकारा करीना, सोनम, स्वरा और शिखा लहंगों में नहीं बल्कि शेरवानी और पगड़ी पहने नजर आ रही हैं. सोनम कपूर तो भरपूर मस्ती के मूड में हैं, करीना भी अदाएं दिखा रही हैं जबकि स्वरा भास्कर कुछ सोचती हुई दिख रही हैं. ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग अब भी चल रही है. हाल ही में इसके दिल्ली शेड्यूल को निबटाया गया था. 

यह भी पढ़ें : हो जाइए तैयार, निकलने वाला है करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' का महूर्त

आखिरी बार फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं करीना इसके बाद बेटे तैमूर अली खान के जन्म और उनकी परवरिश में बिजी हो गई थीं. इस फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान करीना कपूर के साथ उनके बेटे तैमूर भी मौजूद रहे. फिल्‍म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं. फिल्‍म की प्रोड्यूसर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर हैं. एकता कपूर भी इस फिल्‍म की को-प्रोड्यूसर हैं.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veere Di Wedding, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com