बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कपल की काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है. फैंस भी ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 340,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. दो में से पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा उनकी गोद में बैठी नजर आ रही हैं. उनके सामने एक थाली रखी है जिसमें थाली के आकार में ही केले का पत्ता भी काटकर रखा गया है. साथ ही में ग्लास में पिंक कलर का कोई बेवरेज (Beverage) रखा है. दूसरी तस्वीर में वरुण अकेले बैठे हैं और उनके हाथ में बेवरेज का एक ग्लास है. वरुण की इन तस्वीरों पर कुछ फैन्स कमेंट करते हुए ब्यूटीफुल लिखा तो कुछ ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा, 'यू बोथ ऑर ग्रेट कपल'.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | 'फिट इन नहीं, सबसे अलग दिखना जरूरी है', मोहिनी डे ने बताया Gen Z को मंत्र -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर हुए थे स्पॉट
कपल को एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. दोनों वेकेशन के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे. इन तस्वीरों में, 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' एक्टर सफेद डेनिम के साथ एक कैजुअल टी में दिख रहे थे. उन्होंने सनीज और मास्क के स्टाइलिश पेयर के साथ लुक को कम्पलीट किया. वहीं उनकी पत्नी ने ब्लैक लूज फिट पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है. स्नीकर्स के साथ मैचिंग डेनिम जैकेट भी है जिसमें वे बेहद कूल लग रही थीं.
जुग जुग जियो में आएंगे नजर
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर के साथ मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. हाल ही में फिल्म 'अंतिम' के गाने- 'विघ्नहर्ता' में नजर आए थे जिसने काफी सुर्खियां बटोरी.वरुण धवन कृति सेनन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में भी नजर आएंगे. कुछ दिन पहले वरुण ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी. उन्होंने टीम और अपने को-स्टार्स के लिए एक स्पेशल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं