डेविड धवन के जन्मदिन पर वरुण ने दिया उन्हें खास तोहफा.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ आगामी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं. यशराज बैनर की इस फिल्म में वरुण एक दर्जी की भूमिका निभाएंगे, जिसका नाम मौजी है, और वह हर काम बड़ी मौज के साथ करता है. 'सुई धागा' के ट्रेलर में वरुण सिलाई करते दिखाई दे रहे हैं. मौजी के किरदार में ढलना वरुण के लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत की और सिलाई-बुनाई सीख डाली है. वरुण इतनी अच्छी ट्रेलरिंग करने लगते हैं कि उन्होंने अपने पिता और फिल्ममेकर डेवड धवन को अपने हाथों से शर्ट सिल कर दी है.
Sui Dhaga की कहानी सुनते ही अनुष्का शर्मा ने कर दिया था फिल्म Reject, बताई वजह...
16 अगस्त को डेविड धवन के 63वें जन्मदिन के मौके पर वरुण ने अपने पिता को सरप्राइज गिफ्ट दिया. उन्होंने अपने हाथों का जादू दिखाया और 3 घंटे में शर्ट सिल डाली है. वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो जारी किया है, जिसमें शर्ट सिलने की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने दोपहर 2:40 पर शर्ट की सिलाई शुरू की और तीन घंटे के अंतर इसे तैयार कर दिया. डेविड धवन को इसे पहनाया, जो उन्हें एकदम फिट आई.
Video: 'सुई धागा' के ट्रेलर लॉन्च पर वरुण धवन ने जीता अनुष्का शर्मा का दिल, यूं दिखाई हीरोगीरी...
देखें, Video...
Sui Dhaga: देसी लुक में छाए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन, 1 करोड़ बार देखा गया Trailer
बता दें, यशराज बैनल तले बनी 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' की स्क्रिप्ट मनीष शर्मा ने लिखी है और वही फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है.
'सुई धागा' में पीएम नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान की झलक भी देखने को मिलेगी. 'दम लगा के हइशा' फेम शरत कटारिया ने इसे डायरेक्ट किया है. 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी
VIDEO: वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

वरुण ने 3 घंटे पहले इसके वीडियो को जारी किया, जिसमें अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कैप्शन में अभिनेता लिखते हैं, "पापा देखो तुम्हारा बेटा सुई धागा में माहिर हो गया.."
Sui Dhaga: देसी लुक में छाए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन, 1 करोड़ बार देखा गया Trailer
बता दें, यशराज बैनल तले बनी 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' की स्क्रिप्ट मनीष शर्मा ने लिखी है और वही फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म की कहानी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है.
'सुई धागा' में पीएम नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान की झलक भी देखने को मिलेगी. 'दम लगा के हइशा' फेम शरत कटारिया ने इसे डायरेक्ट किया है. 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी
VIDEO: वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Varun Dhawan, David Dhawan, Sui Dhaga