विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection: Border 2 और Mardaani 3 के बीच 'वध 2' ने बनाई जगह, दूसरे दिन आई कमाई में तेजी

Vadh 2 Box Office Collection: लव फिल्म्स के बैनर तले बनी वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं. यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

Vadh 2 Box Office Collection: Border 2 और Mardaani 3 के बीच 'वध 2' ने बनाई जगह, दूसरे दिन आई कमाई में तेजी
Vadh 2 Box Office Collection: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 2' के आगे 'वध 2' ने लगाई एड़ी चोटी का जोर
नई दिल्ली:

Vadh 2 Box Office Collection: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर 'वध 2' आखिरकार रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने जबरदस्त असर दिखाया है. जो फिल्म कभी ओटीटी पर एक स्लीपर हिट बनकर सामने आई थी, वही वध अब एक भरोसेमंद और ऑडियंस-लव्ड ब्रांड में बदल चुकी है. ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद, वध 2 उसी गुडविल को आगे बढ़ा रही है, दमदार रिव्यूज, मजबूत दर्शक प्रतिक्रिया और पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ. अपनी शानदार ग्रोथ को जारी रखते हुए, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 90% की जबरदस्त छलांग दर्ज की है, जो साफ तौर पर दिखाता है कि वध 2 एक मजबूत सक्सेस स्टोरी की ओर बढ़ रही है.

वध 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वध 2 ने दूसरे दिन (शनिवार) बॉक्स ऑफिस पर शानदार उछाल दर्ज किया. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले करीब 90% की ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाई, जिसे मजबूत रिव्यूज और लगातार पॉजिटिव होते दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ का सपोर्ट मिला. ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद इस तरह की बढ़त साफ तौर पर दर्शकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है. रविवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है. जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, थिएटर्स में फुटफॉल भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

लव फिल्म्स के बैनर तले बनी वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं. यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com