विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

उर्वशी रौतेला बोलीं-'हूर परी जैसी लड़की को भूतनी कहते हो...शर्म नहीं आती', Tweet हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

उर्वशी रौतेला बोलीं-'हूर परी जैसी लड़की को भूतनी कहते हो...शर्म नहीं आती', Tweet हुआ वायरल
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का ट्वीट वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. उर्वशी रौतेला ने यह ट्वीट अपनी अपकमिंग फिल्म 'पागलपंती' को लेकर यह ट्वीट किया है. उर्वशी रौतेला ने अपने ट्वीट में लिखा: "हूर परी जैसी लड़की को भूतनी कहते हो...शर्म नहीं आती भूतनी के." उर्वशी रौतेला के इस ट्वीट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस ट्वीट में जो बातें उन्होंने लिखी है वह फिल्म का डायलॉग हो सकता है. उर्वशी रौतेला का यह ट्वीट फिलहाल वायरल है.

Bigg Boss: पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर किया बदनाम, बोले- पेट निकल गया था, स्टीरॉयड लिए...

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इस ट्वीट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं. उर्वशी रौतेला हाल ही में सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ 'बिजली की तार' सॉन्ग में नजर आई थीं. इस सॉन्ग वीडियो में उन्होंने शानदार अंदाज में डांस किया था. इस गाने ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया था.

मलाइका अरोड़ा के जिम वीडियो ने फिर मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा है Video

फिल्म 'सिंह साब दी ग्रेट (Singh Sahab The Great)' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक लाजवाब मॉडल और डांसर भी हैं. उन्होंने अपनी 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी और मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज' के जरिये भी खूब कहर बरपाया था. उर्वशी रौतेला अब जल्द ही फिल्म 'पागलपंती' के जरिए दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, अनिल कपूर और पुलकित सम्राट हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Tweet Viral, Urvashi Rautela Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com