विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2023

वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कदमों पर रख अपमान कराने वाले मिचेल मार्श पर उर्वशी रौतेला ने दिया रिएक्शन, क्रिकेटर को टैग कर किया ये काम

Mitchell Marsh pics with World Cup Trophy : ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मिचेल मार्श की उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई जब वह एक तस्वीर में वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉप अपने कदमों में रख बीयर पीते नजर आए थे.

वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कदमों पर रख अपमान कराने वाले मिचेल मार्श पर उर्वशी रौतेला ने दिया रिएक्शन, क्रिकेटर को टैग कर किया ये काम
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कदमों पर रख वाले मिचेल मार्श पर उर्वशी रौतेला ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

Mitchell Marsh pics with World Cup Trophy : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया है. वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम (IND vs AUS Final) को हराया था. जिसके बाद इस सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम की. लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मिचेल मार्श की उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई जब वह एक तस्वीर में वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉप अपने कदमों में रख बीयर पीते नजर आए थे. 

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों उनपर जमकर गुस्सा निकाला था. मिचेल मार्श की इस तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो क्रिकेट और उनके खिलाड़ियों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देती रही हैं. उन्होंने मिचेल मार्श की वर्ल्ड कप का अपमान करते हुए तस्वीर और उससे जुड़ी खबरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. 

इन तस्वीरों और खबरों के साथ एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श का भी टैग किया है. इसके साथ उर्वशी रौतेला ने वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी का अपमान करने के लिए उल्ट थम बनाया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उर्वशी रौतेला के फैंस उनकी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का टारगेट दिया था. जिसे विरोधी टीम ने आसानी से पूरा कर लिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Defeat In World Cup 2023, India Defeat In World Cup, Australia Win, Australia Win World Cup 2023, Australia Win World Cup, Congratulations Australia, Virat Kohli, Rohit Sharma And Suryakumar Yadav IND Vs AUS Final World Cup Final 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com